नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एलआईसी तेजी के साथ ग्रोथ कर रही है। मई 2025 में कंपनी का ग्रुप प्रीमियम कलेक्शन सालाना आधार पर 13.79 प्रतिशत बढ़ गया है। लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल के अनुसार मई में एलआईसी का ग्रुप प्रीमियम कलेक्शन 14,374.87 करोड़ रुपए था, जो मई 2024 के कलेक्शन 12,632.26 करोड़ रुपए से 13.79 प्रतिशत अधिक बताया जा रहा है। वहीं, एलआईसी का नया बिजनेस प्रीमियम कलेक्शन मई 2024 में 16,690.39 करोड़ रुपए से बढ़कर मई 2025 में 18,405.04 करोड़ रुपए हो गया है। यही नहीं, पूरी जीवन बीमा इंडस्ट्री ने मई में 30,463.20 करोड़ रुपए प्रीमियम के रूप में जुटाए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में एकत्रित 27,034.14 करोड़ रुपए से 12.68 प्रतिशत अधिक है।
आंकड़ों पर गौर करें तो, मई 2025 में व्यक्तिगत प्रीमियम श्रेणी में एलआईसी ने 0.69 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की और 4,030.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि मई 2024 में यह 4,058.13 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। इस साल मई में एलआईसी ने कुल 10.68 लाख पॉलिसीज जारी की थीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 12.51 लाख थी। मई 2024 में 12.48 लाख की तुलना में इस महीने में व्यक्तिगत पॉलिसीज की संख्या 10.67 लाख तक नीचे आ गई है। वहीं, मई 2024 के आंकड़ों 2,279 के आधार पर तुलना करें, तो इस महीने में एलआईसी ने 1,389 ग्रुप पॉलिसियां जारी की हैं। एलआईसी ने अप्रैल और मई 2025 के महीनों के लिए कुल 17.94 लाख पॉलिसी जारी कीं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 21.07 लाख पॉलिसी जारी की गई थीं। वित्त वर्ष 2025 की जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़कर 19,039 करोड़ हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 13,763 करोड़ था। पूरे वित्त वर्ष 2025 में बीमा कंपनी को 48,151 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जो कि वित्त वर्ष 2024 में दर्ज 40,676 करोड़ रुपए के मुनाफे के मुकाबले 18.38 प्रतिशत अधिक है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा