नई दिल्लीः इंडिगो कंपनी के सह संस्थापक राकेश गंगवाल ने अपने हिस्से के 2.26 करोड़ शेयरों को बेच दिया। इन शेयरों की कीमत 11,928 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह खबर मार्केट में फैलते ही इंडिगो एयरलाइन की प्रवर्तक कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। राकेश गंगवाल ने वर्ष 2022 में इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड से इस्तीफा दिया था। इस दौरान वह कंपनी से सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार ब्लॉक सेल में राकेश गंगवाल ने बजट एयरलाइन में 5.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है। इस ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस 5,260 रुपए तय किया गया है, जो कि इसके आखिरी क्लोजिंग प्राइस से 3 प्रतिशत कम है। इस डील के बाद इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में तेजी से गिरावट देखी गई। यहां मंगलवार को कारोबार में कंपनी के शेयर करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,308 रुपए पर थे।
वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में इंडिगो का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 61.89 प्रतिशत बढ़कर 3,067.5 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2024 की समान अवधि में 1,894.8 करोड़ रुपए था। कंपनी की चौथी तिमाही में परिचालन से होने वाली आय 24.3 प्रतिशत बढ़कर 22,151.9 करोड़ रुपए हो गई, जो एक वर्ष पहले इसी तिमाही में 17,825.3 करोड़ रुपए थी।
वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी का ईबीआईटीडीएआर 57.5 प्रतिशत बढ़कर 6,948.2 करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी का ईबीआईटीडीएआर मार्जिन बढ़कर 31.4 प्रतिशत हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 24.8 प्रतिशत था। इंडिगो का लोड फैक्टर भी वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में बढ़कर 87.4 प्रतिशत हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 86.3 प्रतिशत था। आंकड़ों पर गौर करें, तो पूरे वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा 11.19 प्रतिशत कम होकर 7,258.4 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2024 में 8,172.5 करोड़ रुपए था।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान