अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के बयान से उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स 83,962 अंकों के पार
खबर सार :-
तीसरे विश्व युद्ध की आहट औऱ वैश्विक तनावों से जूझ रही भारतीय अर्थव्यवस्था को संजीवनी मिल गयी है। भारत में नवनियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपना कार्यभार संभालते ही दोनों देशों के बीच चल रही टैरिफ डील के जल्द निर्णायक मोड़ पर पहुंचने का भरोसा दिलाया है। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजारों पर दिखने लगा है। यह निश्चित तौर पर अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत है।
खबर विस्तार : -
Indian stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा। वैश्विक अनिश्चितताओं और टैरिफ की चिंताओं के बीच भले ही दिन की शुरुआत लाल निशान में हुई थी, लेकिन अमेरिकी राजदूत के बयान के कारण अंत में हरे निशान में बंद हुआ। कारोबारी सत्र की समाप्ति पर बीएसई सेंसेक्स 83,962.33 अंक और एनएसई सूचकांक 25,790.25 के आंकड़े पर पहुंचकर बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के मुख्य सूचकांक सेंसेक्स ने कारोबारी दिन की शुरुआत 83,435.31 अंक पर की थी। इसके बाद दिन-भर के उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई ने 82,861.07 का न्यूनतम स्तर और 83,962.33 अंक का उच्चतम स्तर हासिल किया। अंत में 301.93 अंकों के उछाल के साथ सेंसेक्स 83,878.17 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मुख्य सूचकांक में भी कारोबारी दिन में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। निफ्टी की शुरुआत 25,669.05 अंक पर हुई और इसने 25,473.40 अंक का न्यूनतम स्तर और 25,813.15 अंक उच्चतम स्तर छुआ। अंत में यह 106.95 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,790.25 पर बंद हुआ।
मेटल शेयरों की वजह से मजबूती
बाजार में तेजी भरने का काम मेटल शेयरों ने किया। निफ्टी मेटल 1.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी कमोडिटीज 1.32 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.86 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.65 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.59 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया 1.55 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 1.22 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.41 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.38 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.27 प्रतिशत और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
मिडकैप और स्मॉल कैप में अच्छा रिटर्न
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप ने अच्छा रिटर्न दिया है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 31.05 अंक या 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 59,717.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 89.35 अंक या 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,193.30 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में शेयरों की स्थिति
सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एसबीआई, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, टाइटन, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, एचसीएल टेक और एमएंडएम गेनर्स थे। इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, बीईएल, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी लूजर्स थे।
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने संभाला कार्यभार
हाल ही नई दिल्ली में नियुक्त हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि भारत और अमेरिका लगातार ट्रेड डील पर बातचीत कर रहे हैं और अगली बैठक मंगलवार को प्रस्तावित है। अमेरिकी दूतावास में कार्यभार संभालने के दौरान स्टाफ और पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दोस्ती असली है और भारत एवं अमेरिका का रिश्ता केवल आपसी हितों पर केंद्रित नहीं है, बल्कि बल्कि उच्चतम स्तर पर बने रिश्तों से भी बंधे हुए हैं। सच्चे मित्र कई मुद्दों पर असहमत हो सकते हैं, लेकिन आखिर में आपसी मतभेद को सुलझा ही लेते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
चीनी स्टॉक लिमिट आधी, जमाखोरी पर सरकार का बड़ा शिकंजा
2026-09-01
-
सीमा शुल्क-बैंकिंग सुधारों से ‘विकसित भारत’ की रफ्तार होगी तेज
2026-09-01
-
ITR Filing 2026-27: 7.8 करोड़ रिटर्न दाखिल, टैक्सपेयर्स ने बनाया नया रिकॉर्ड
2026-09-01
-
भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 7.8% GDP ग्रोथ
2026-09-01
-
शेयर बाजार सपाट, सेंसेक्स 76,900 के करीब; ग्लोबल दबाव हाव
2026-09-01
-
अर्थव्यवस्था ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! पहली तिमाही में 7.8% GDP ग्रोथ
2026-08-31
-
सोना-चांदी में आएगी जोरदार तेजी! Gold $5,600, Silver $120 तक
2026-08-31
-
Zomato का बड़ा एक्शन, एनालॉग डेयरी वाली डिशेज पर लगी रोक
2026-08-31
-
भारत कनेक्ट पर फॉरेक्स का धमाल, 4 महीने में ₹11 करोड़ का कारोबार
2026-08-31
-
HDFC Bank CEO रेस में कैजाद भरूचा सबसे आगे, संभालेंगे कमान?
2026-08-31
-
ग्लोबल टेंशन में बाजार की सांसें थमीं, लाल निशान में सेंसेक्स-निफ्टी
2026-08-31
-
CNG फिर हुई महंगी, नई कीमतें आज से लागू
2026-08-29
-
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 729.33 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड पर
2026-08-28
-
Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट
2026-08-27
-
सरकार ने साफ की स्थिति, प्याज की उपलब्धता पर दी जानकारी
2026-08-27