मुंबईः भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार का दिन कारोबारियों के लिए अच्छा साबित हुआ। यहां आरबीआई की ओर से एमपीसी पर फैसला आने से एक दिन पहले कारोबारी सत्र हरे निशान में बंद हुआ। आज सुबह से ही बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 443.79 अंकों की बढ़त के साथ 81,442.04 और निफ्टी 130.70 अंकों की तेजी के साथ 24,750.90 पर बंद हुआ है।
भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह से ही लार्जकैप की तरह मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,303 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,432.60 पर कारोबार कर रहा था। इसमें सेक्टोरल आधार पर एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा और एनर्जी सेक्टर के शेयर हरे निशान में बंद हुए। जबकि, ऑटो, मीडिया, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक लाल निशान में बंद हुए हैं।
घरेलू शेयर बाजार में कुछ कंपनियों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहा, तो कुछ कंपनियों के लिए दिन सामान्य बना रहा। इसमें बहुत सी कंपनियों ने अच्छा गेन किया तो कुछ कंपनियां नुकसान में रहीं। सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा और एलएंडटी टॉप गेनर्स थे। वहीं दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, एमएंडएम और टीसीएस टॉप लूजर्स थे।
आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटी के तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक सुंदर केवट ने भारतीय बाजार की स्थिति में सुधार को सकारात्मक संकेत माना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में कमी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से भारतीय शेयर बाजारों को आंशिक सहारा मिला है। हेल्थकेयर, कंजम्पशन, रियल्टी, फार्मा और मेटल्स में सकारात्मक रुझान देखा गया। दूसरी तरफ, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और ऑटोमोबाइल सेक्टर में कमजोरी बनी रही। इसके बावजूद शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। आज सुबह करीब 9.29 बजे, सेंसेक्स 268.8 अंक बढ़कर 81,267.09 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 82.75 अंक बढ़कर 24,702.95 पर कारोबार कर रहा था। गौरतलब है कि आरबीआई एमपीसी के फैसलों का ऐलान शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से किया जाएगा। आर्थिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार केंद्रीय बैंक रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है। इससे निश्चित तौर पर बाजार पर असर पड़ेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान