Bhartiya Share Bazar: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के शुरुआती कारोबार में उत्साहपूर्ण रुझान के साथ खुला। सुबह 9:34 बजे सेंसेक्स 260 अंक (0.31 प्रतिशत) चढ़कर 84,823 पर और निफ्टी 64 अंक (0.22 प्रतिशत) बढ़कर 25,974 पर ट्रेड कर रहा था। बाजार में शुरुआती बढ़त का नेतृत्व मुख्य रूप से एनर्जी, एफएमसीजी और रियल्टी सेक्टर कर रहे थे, जबकि ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, मेटल और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी हरे निशान में थे। केवल आईटी इंडेक्स में दबाव देखने को मिला और वह लाल निशान में रहा।
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूत खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 336 अंक (0.55 प्रतिशत) बढ़कर 61,075 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 111 अंक (0.61 प्रतिशत) उछलकर 18,366 पर पहुंच गया। बैंकिंग शेयरों में तेजी इतनी मजबूत रही कि निफ्टी बैंक ने नया ऑल-टाइम हाई 58,977 छू लिया।
सेंसेक्स पैक में कई दिग्गज शेयरों ने बाजार को मजबूती दी। कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, एमएंडएम, टाइटन, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, सन फार्मा और टेक महिंद्रा प्रमुख गेनर्स में शामिल रहे। इसके विपरीत, आईटी और चुनिंदा अन्य सेक्टरों के शेयरों में दबाव देखने को मिला। इटरनल (जोमैटो), टीसीएस, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और एचसीएल टेक लूजर्स में रहे।
चॉइस ब्रोकिंग के अनुसार, निफ्टी ने अपने प्रमुख सपोर्ट ज़ोन से मजबूत रिकवरी दिखाई है। बाजार के लिए 25,800–25,700 का दायरा मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। ऊपर की ओर 26,000–26,100 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस है। यदि निफ्टी decisively 26,100 के ऊपर बंद होता है, तो इंडेक्स 26,250 से 26,400 तक की ओर बढ़ सकता है।
एशियाई बाजारों में आज मिश्रित संकेत मिले। टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में रहे। इसके विपरीत, अमेरिकी बाजार शुक्रवार को लगभग सपाट बंद हुए थे। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी हुई है, जो भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। WTI क्रूड 0.90 प्रतिशत गिरकर 59 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत कमजोरी के साथ 63 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान