Stock market news updates: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को सुस्त शुरुआत की, जब सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में निफ्टी फार्मा, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव दिखा। अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का प्रभाव भारतीय बाजार पर नजर नहीं आया। हालांकि, फेड चेयरमैन ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने के उद्देश्य से इस कदम को उठाया था। अब अमेरिका में ब्याज दर 3.75 प्रतिशत से 4 प्रतिशत के बीच हो गई है।
भारत में शेयर बाजार के ताजा हालात की बात करें, तो सेंसेक्स में करीब 355.57 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट आई, और यह 84,641.56 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 113.65 अंक यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 25,940.25 पर था। निफ्टी बैंक में भी 0.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 58,185.70 पर था। इसके अलावा, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में भी गिरावट देखी गई और यह 59,997.55 पर था। दूसरी ओर, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में मामूली गिरावट रही और यह 18,475.35 पर था।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी का तकनीकी परिदृश्य तब तक साइडवेज-टू-बुलिश बना रहेगा जब तक यह 25,900–26,000 के सपोर्ट जोन से ऊपर बना रहेगा। इसके ऊपर रेजिस्टेंस 26,100–26,200 के आसपास है। यदि यह स्तर पार हो जाता है, तो शॉर्ट टर्म में निफ्टी 26,300–26,400 तक बढ़ सकता है।
सेंसेक्स के प्रमुख स्टॉक्स में भारती एयरटेल, सनफार्मा, आईटीसी, टाटा स्टील, इटरनल, इंफोसिस और पावरग्रिड ने गिरावट दर्ज की। वहीं, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व जैसे स्टॉक्स ने सकारात्मक प्रदर्शन किया। एशियाई बाजारों में, जकार्ता, सोल, जापान, चीन और हांगकांग के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बैंकॉक में गिरावट देखी गई।
अमेरिकी बाजारों की बात करें, तो डाउ जोंस में 0.16 प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि नैस्डेक में 0.55 प्रतिशत की तेजी आई। भारतीय बाजार में 29 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 2,540.16 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,692.81 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान