Indian Stock Market: सपाट शुरुआत के साथ बाजार में उतार-चढ़ाव
खबर सार :-
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को कमजोर रही, जहां वैश्विक संकेतों और सेक्टोरल दबाव के कारण निफ्टी 25,750 के नीचे फिसल गया। हालांकि, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी से बाजार को आंशिक सहारा मिला। विश्लेषकों के अनुसार, 25,650 का स्तर निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण सपोर्ट रहेगा और ऊपर की ओर 26,000 तक की बाधा बनी रहेगी।
खबर विस्तार : -
Share Market News Updates: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को दूसरे कारोबारी दिन सपाट शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 25,750 अंक से नीचे फिसल गया, जबकि सेंसेक्स में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सुबह 9:34 बजे सेंसेक्स 162.84 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,815.65 पर और निफ्टी 58.40 अंक या 0.23 प्रतिशत नीचे 25,704.95 पर कारोबार कर रहा था।
सेक्टोरल परफॉर्मेंस: आईटी और बैंकिंग शेयरों में दबाव
निफ्टी ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर में बिकवाली हावी रही, जबकि फार्मा, रियल्टी और मीडिया शेयरों में खरीदारी का रुख देखा गया। निफ्टी बैंक 211.15 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 57,890.30 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.04 प्रतिशत नीचे 60,264.05 पर और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.26 प्रतिशत घटकर 18,464.35 पर कारोबार कर रहे थे।
टेक्निकल एनालिसिस: 25,650 पर मजबूत सपोर्ट
चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग की एनालिस्ट अमृता शिंदे के अनुसार, निफ्टी ने पिछले सत्र में मजबूती दिखाई थी और निचले स्तरों पर खरीदारी की रुचि बनी हुई है। उन्होंने बताया कि निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 25,850, 25,900 और 26,000 के स्तर पर है, जबकि सपोर्ट लेवल 25,650 और 25,600 पर बने हुए हैं। इन स्तरों को पोजिशनल ट्रेडर्स संभावित ‘अक्यूमलेशन ज़ोन’ मान सकते हैं।
प्रमुख शेयरों की चाल
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को सेंसेक्स पैक में कुछ कंपनियों की स्थिति बेहतर तो कुछ की डंवाडोल रही। इस कारण सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स रहे। वहीं दूसरी तरफ पावरग्रिड, मारुति सुजुकी, इटरनल और इंफोसिस में गिरावट देखी गई।
वैश्विक संकेत मिले-जुले
एशियाई बाजारों में मिश्रित रुझान रहे। जकार्ता और हांगकांग के बाजार हरे निशान में थे, जबकि जापान, चीन और सोल लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में भी उतार-चढ़ाव रहा — डाउ जोंस 0.48 प्रतिशत गिरा, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डेक में मामूली तेजी दर्ज की गई।
एफआईआई और डीआईआई की गतिविधियां
भारतीय शेयर बाजार में 3 नवंबर को विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 1,883.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,516.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार को आंशिक सपोर्ट मिला।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बोफा का भरोसा बढ़ा, दिसंबर तक 26,200 पहुंच सकता है निफ्टी
2026-09-14
-
DRI की कार्रवाईः UAE के रास्ते भारत पहुंचे 362 टन पाकिस्तानी खजूर जब्त
2026-09-14
-
महंगाई बढ़ी तो सोना हुआ फीका, फेड की सख्ती से पीछे हटे निवेशक
2026-09-14
-
इंसानों के नियंत्रण में रहे AI की कमान, तभी सार्थक: सत्या नडेला
2026-09-14
-
अगस्त में थोक महंगाई का बढ़ा ताप, 9.92% पर पहुंचा WPI
2026-09-14
-
कच्चे तेल की कीमतों में छलांग से भारत पर बढ़ा दबाव, संकट अभी दूर
2026-09-14
-
भारतीय रेलवे की माल ढुलाई अगस्त माह में 5.4 प्रतिशत बढ़ी
2026-09-13
-
₹1 लाख करोड़ की बॉन्ड बिक्री से RBI का बड़ा ‘कैश कंट्रोल’ प्लान
2026-09-12
-
CAS पर सेबी का बड़ा दांव, डेरिवेटिव्स सेटलमेंट में बदलाव संभव
2026-09-12
-
रक्सन ट्रांसफॉर्मर्स IPO खुला, 273 रुपये तक भाव; 18 सितंबर को लिस्टिंग संभव
2026-09-11
-
ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी टेंशन
2026-09-11
-
शेयर बाजार में भूचाल! सेंसेक्स 707 अंक टूटा, निफ्टी 23,300 के नीचे
2026-09-11
-
सोना-चांदी धड़ाम! डॉलर की तेजी से टूटा बाजार, महंगाई पर नजर
2026-09-11
-
BIS की बड़ी कार्रवाई, 804 ग्राम बिना हॉलमार्क सोना जब्त; ज्वेलर पर शिकंजा
2026-09-10
-
NSE IPO पर F&O की मार, घटता मार्केट शेयर और सख्त नियम बने चुनौती
2026-09-10