मुंबई: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 26,150 के स्तर से नीचे गिर गया। निफ्टी में फाइनेंशियल सर्विस, मेटल और रियलिटी सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव था। सुबह 9:36 बजे सेंसेक्स 248.33 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,393.57 पर और निफ्टी 62.55 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,113.20 पर कारोबार कर रहा था।
निफ्टी बैंक 140.10 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,541.25 के स्तर पर था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 152.90 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त हुई और यह 61,196.30 के स्तर पर था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 50.75 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 17,823.95 पर था।
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि शेयर बाजार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने से पहले थोड़ी कंसोलिडेशन (संतुलन) की स्थिति में है। इसके पीछे मजबूत आर्थिक आंकड़े जैसे जीडीपी वृद्धि और नवंबर के ऑटो सेल्स के आंकड़े हैं। हालांकि, रुपये में लगातार गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के ऑउटफ्लो को लेकर चिंताएं हैं।
सेंसेक्स पैक में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील टॉप लूजर थे। वहीं, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एसबीआई और मारुति सुजुकी टॉप गेनर्स रहे।
एशियाई बाजारों में चीन और बैंकॉक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि जकार्ता, हांगकांग, सोल और जापान में उछाल था। अमेरिकी बाजार भी पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुए थे, जहां डाउ जोंस 0.90 प्रतिशत गिरकर 47,289.33 पर था और नैस्डेक में भी गिरावट आई थी।
1 दिसंबर को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 1,171.31 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने शुद्ध खरीदी की और 2,558.93 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-31
2026-05-30
2026-05-30
सेमीकंडक्टर क्षेत्र का ‘बॉस’ बनेगा भारत, जारी हुआ 10 साल का रोडमैप
2026-05-29
2026-05-29
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, निवेशकों में सतर्कता, अमेरिका-ईरान वार्ता पर नजर
2026-05-29
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में दिखा जबरदस्त जोश, सेंसेक्स 76 हजार के पार, निफ्टी 23,951
2026-05-29
Gold Silver Price Crash: चांदी में मामूली गिरावट, सोने के भी गिरे दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट
2026-05-28
लगातार दूसरे दिन फिसले सोने-चांदी के दाम, निवेशकों में बढ़ी सतर्कता
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
अनियमित भुगतान के आरोपों से हिला HDFC बैंक, शेयरों में 2% से ज्यादा गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी
2026-05-27
2026-05-27
एफआईआई की बिकवाली के बावजूद नहीं डगमगाया बाजार, घरेलू निवेशकों ने संभाली भारतीय शेयर मार्केट की कमान
2026-05-26