मुंबईः भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। यहां मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान में खुले हैं। आज सुबह 9:43 पर सेंसेक्स 234 अंकों की गिरावट के साथ 81,139 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 64 में अंकों की कमजोरी देखी गई। निफ्टी 24,649 अंक पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार में लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। यहां निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 83.60 अंकों की बढ़त के साथ 57,859 पर था। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 107.45 अंकों की तेजी के साथ 18,203 अंक पर कारोबार कर रहा था।
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार सुबह से ही निफ्टी ऑटो, मीडिया, पीएसयू बैंक, मेटल और कमोडिटी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स बने हुए हैं। इसके अलावा आईटी, एफएमसीजी, इन्फ्रा और प्राइवेट बैंक के इंडेक्स लाल निशान में हैं। आज सुबह के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इटरनल (जोमैटो), टाटा स्टील, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और एशियन पेंट्स में टॉप गेनर्स थे। वहीं दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचयूएल, मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स में थे।
घरेलू शेयर बाजार को लेकर बाजार विश्लेषकों ने जो राय दी है, उसके हिसाब से आज शाम तक कारोबार में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। बाजार विश्लेषक हार्दिक मटालिया ने शेयर बाजार पर अपनी राय देते हुए कहा कि आज कारोबार की सपाट शुरुआत होने के बाद निफ्टी को लेकर सकारात्मक अनुमान लगाया जा सकता है। आज निफ्टी को 24,700, 24,600 और 24,500 यानी तीन स्तरों पर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। यदि शेयर बाजार में दोपहर बाद तेजी का रुख रहा, तो स्थिति में बदलाव आएगा। इसके बाद निफ्टी 24,800, 24,900 और 25,000 के अंकों पर पहुंच सकता है। हम आंकड़ों पर गौर करें, तो ज्यादा एशियाई बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।
दुनिया में टोक्यो, शंघाई, जकार्ता और हांगकांग के शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। बाजार का विश्लेषण करने पर पता चला कि विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने 2 जून को लगातार दूसरे सत्र में अपनी बिकवाली जारी रखी और 2,589 करोड़ रुपए के इक्विटी बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने दसवें दिन अपनी खरीद जारी रखी और उसी दिन 5,313 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयर खरीदे। वैश्विक कारणों के चलते 02 जून को भी शेयर बाजार लाल निशान में ही बंद हुआ था। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 77.26 अंकों की गिरावट के साथ 81,373.75 पर था। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी में 34.10 अंकों की कमजोरी आने के बाद बाजार 24,716.60 अंक पर बंद हुआ था।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा