नई दिल्ली: केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया मुहिम का जोरदार असर देखने को मिल रहा है। सरकार की ओर से स्टार्टअप और इनोवेशन करने वालों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में इस सप्ताह जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 4 से 9 अगस्त के बीच भारतीय स्टार्टअप्स ने कुल 205.31 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 57 प्रतिशत अधिक है। पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 130.49 मिलियन डॉलर रहा था। इस दौरान कुल 30 फंडिंग डील्स हुईं, जिससे यह संकेत मिलता है कि निवेशकों का भरोसा एक बार फिर भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम पर मजबूत हो रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ी इन डील्स में से 6 ग्रोथ-स्टेज, 22 अर्ली-स्टेज और 2 डील्स की राशि गोपनीय रखी गई। ग्रोथ-स्टेज स्टार्टअप्स ने सबसे अधिक 139.28 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की, जो कुल जुटाई गई राशि का 68 प्रतिशत है। इस सप्ताह की सबसे बड़ी डील द स्लीप कंपनी की रही, जिसने सीरीज सी फंडिंग राउंड में 56 मिलियन डॉलर जुटाए। इसके अलावा, रेनी कॉस्मेटिक्स को 30 मिलियन डॉलर, फाइब को 26.5 मिलियन डॉलर, सुपरगेमिंग को 15 मिलियन डॉलर और जाइप को 6.3 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली। अर्ली-स्टेज स्टार्टअप्स ने कुल 66 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इनमें जेह एयरोस्पेस (11 मिलियन डॉलर), डीपीडीजीरो (7 मिलियन डॉलर), टर्बोहायर (6 मिलियन डॉलर) और मिटिगाटा (5.9 मिलियन डॉलर) प्रमुख रहे।
स्टार्टअप्स से जुड़े सेक्टर्स की बात करें तो ई-कॉमर्स में सबसे अधिक 6 डील्स, फिनटेक में 4 डील्स हुईं, जबकि गेमिंग, एआई और एचआर-टेक सेक्टर भी सक्रिय रहे। शहरों के अनुसार, बेंगलुरु 11 डील्स के साथ सबसे आगे रहा, इसके बाद मुंबई (4), हैदराबाद, दिल्ली एनसीआर, पुणे और सूरत का स्थान रहा। इस बीच, 2025 की दूसरी तिमाही में भारत में वेंचर कैपिटल निवेश 3.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 2.8 अरब डॉलर था। वहीं, वैश्विक स्तर पर वीसी फंडिंग 128.4 अरब डॉलर से घटकर 101.05 अरब डॉलर रह गई, जो भारत के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा