भारतीय सेंसेक्स में 545 अंकों की बढ़ोत्तरी, आंकड़ा 85,220 अंकों के पार
खबर सार :-
2025 के आखिरी कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी आई। सेंसेक्स 545.52 अंक बढ़कर 85,220.60 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 190.75 अंक बढ़कर 26,129.60 पर रहा। विभिन्न सेक्टरों में तेजी रही, विशेष रूप से निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी पीएसई में। एनालिस्ट के अनुसार, निफ्टी को 26,230 से 26,250 तक का प्रतिरोध हो सकता है।
खबर विस्तार : -
Stock Market hike today: भारतीय शेयर बाजार 2025 के आखिरी कारोबारी सत्र यानी बुधवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। इस दौरान बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स 545.52 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,220.60 और निफ्टी 190.75 अंक या 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,129.60 पर था।
कारोबारी सत्र को देखें तो, बुधवार को बाजार के ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.66 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 1.77 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.61 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.56 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 1.50 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 1.47 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 1.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ, मुख्य सूचकांक में केवल निफ्टी आईटी ही -0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, ट्रेंट, पावर ग्रिड, बीईएल, एनटीपीसी, एमएंडएम, एचयूएल, एसबीआई, इंडिगो और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर्स थे। टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा लूजर्स थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 570.25 अंक या 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,484.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 195 अंक या 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,713.95 पर था।
एनालिस्ट की राय
एसबीआई सिक्योरिटी के उपाध्यक्ष-टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च, सुदीप शाह ने कहा कि बाजार लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ। निफ्टी के लिए आगे रुकावट का स्तर 26,230 से लेकर 26,250 है। अगर यह इसके आगे निकलता है तो 26,350 और फिर 26,500 तक जा सकता है। वहीं, गिरावट की स्थिति में 26,050 से लेकर 26,000 अहम सपोर्ट जोन है।
हरे निशान में हुई थी शेयर बाजार की शुरुआत
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। शुरुआती कारोबारी सत्र में खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 215 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की उछाल के साथ 84,890 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 66.95 (0.26 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 26,005.80 पर था। इस दौरान निफ्टी के सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
चीनी स्टॉक लिमिट आधी, जमाखोरी पर सरकार का बड़ा शिकंजा
2026-09-01
-
सीमा शुल्क-बैंकिंग सुधारों से ‘विकसित भारत’ की रफ्तार होगी तेज
2026-09-01
-
ITR Filing 2026-27: 7.8 करोड़ रिटर्न दाखिल, टैक्सपेयर्स ने बनाया नया रिकॉर्ड
2026-09-01
-
भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 7.8% GDP ग्रोथ
2026-09-01
-
शेयर बाजार सपाट, सेंसेक्स 76,900 के करीब; ग्लोबल दबाव हाव
2026-09-01
-
अर्थव्यवस्था ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! पहली तिमाही में 7.8% GDP ग्रोथ
2026-08-31
-
सोना-चांदी में आएगी जोरदार तेजी! Gold $5,600, Silver $120 तक
2026-08-31
-
Zomato का बड़ा एक्शन, एनालॉग डेयरी वाली डिशेज पर लगी रोक
2026-08-31
-
भारत कनेक्ट पर फॉरेक्स का धमाल, 4 महीने में ₹11 करोड़ का कारोबार
2026-08-31
-
HDFC Bank CEO रेस में कैजाद भरूचा सबसे आगे, संभालेंगे कमान?
2026-08-31
-
ग्लोबल टेंशन में बाजार की सांसें थमीं, लाल निशान में सेंसेक्स-निफ्टी
2026-08-31
-
CNG फिर हुई महंगी, नई कीमतें आज से लागू
2026-08-29
-
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 729.33 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड पर
2026-08-28
-
Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट
2026-08-27
-
सरकार ने साफ की स्थिति, प्याज की उपलब्धता पर दी जानकारी
2026-08-27