भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, आईटी और रियल्टी सेक्टर में बड़ी गिरावट
खबर सार :-
भारतीय शेयर बाजार में आई यह गिरावट फिलहाल मुनाफावसूली और आईटी सेक्टर की कमजोरी का नतीजा है। घरेलू आर्थिक हालात मजबूत बने हुए हैं, जिससे लंबी अवधि में बाजार की संभावनाएं सकारात्मक दिखती हैं। हालांकि, वैश्विक कारकों और एआई आधारित ट्रेडिंग के चलते निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
खबर विस्तार : -
Share Market News: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन जोरदार गिरावट दर्ज की गई। लगातार दो सत्रों की बढ़त के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में आ गए। खासतौर पर आईटी और रियल एस्टेट सेक्टर में भारी बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत भी घरेलू बाजार को संभाल नहीं सके।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह करीब 9:20 बजे निफ्टी 7.5 अंक टूटकर 26,164.20 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जबकि सेंसेक्स 50.96 अंक गिरकर 85,516.52 पर आ गया। निवेशकों में सतर्कता का माहौल रहा और कई बड़े शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली।
इन शेयरों में दिखी मजबूती
गिरावट भरे बाजार में भी कुछ चुनिंदा शेयरों ने मजबूती दिखाई। बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, टाइटन, एलएंडटी, एनटीपीसी, ट्रेंट और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई। इन शेयरों ने बाजार को कुछ हद तक सहारा देने की कोशिश की। वहीं दूसरी ओर इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इटरनल और भारती एयरटेल जैसे दिग्गज शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। आईटी कंपनियों के कमजोर प्रदर्शन का सीधा असर बाजार की धारणा पर पड़ा।
मिडकैप और स्मॉलकैप में मिला-जुला रुख
वृहद बाजारों की बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में मामूली 0.02 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
सेक्टरवार प्रदर्शन
सेक्टरों में निफ्टी आईटी सबसे ज्यादा नुकसान में रहा, जिसमें 1.35 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा निफ्टी रियल्टी 0.25 प्रतिशत और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.23 प्रतिशत फिसला। वहीं, निफ्टी मेटल 0.51 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करता नजर आया।
बाजार की आगे की दिशा पर क्या बोले विशेषज्ञ
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार के अनुसार बाजार की दिशा तय करने वाले दो अहम कारक हैं। घरेलू स्तर पर अर्थव्यवस्था और कॉरपोरेट प्रदर्शन मजबूत है, जिससे लंबी अवधि में बाजार में तेजी की संभावना बनी हुई है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर एआई ट्रेडिंग में आई तेजी विदेशी निवेशकों की वापसी में देरी कर सकती है, जिससे उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। गौरतलब है कि सोमवार को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 638.12 अंक उछलकर 85,567.48 और निफ्टी 206 अंक चढ़कर 26,172 के स्तर पर बंद हुआ था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
चीनी स्टॉक लिमिट आधी, जमाखोरी पर सरकार का बड़ा शिकंजा
2026-09-01
-
सीमा शुल्क-बैंकिंग सुधारों से ‘विकसित भारत’ की रफ्तार होगी तेज
2026-09-01
-
ITR Filing 2026-27: 7.8 करोड़ रिटर्न दाखिल, टैक्सपेयर्स ने बनाया नया रिकॉर्ड
2026-09-01
-
भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 7.8% GDP ग्रोथ
2026-09-01
-
शेयर बाजार सपाट, सेंसेक्स 76,900 के करीब; ग्लोबल दबाव हाव
2026-09-01
-
अर्थव्यवस्था ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! पहली तिमाही में 7.8% GDP ग्रोथ
2026-08-31
-
सोना-चांदी में आएगी जोरदार तेजी! Gold $5,600, Silver $120 तक
2026-08-31
-
Zomato का बड़ा एक्शन, एनालॉग डेयरी वाली डिशेज पर लगी रोक
2026-08-31
-
भारत कनेक्ट पर फॉरेक्स का धमाल, 4 महीने में ₹11 करोड़ का कारोबार
2026-08-31
-
HDFC Bank CEO रेस में कैजाद भरूचा सबसे आगे, संभालेंगे कमान?
2026-08-31
-
ग्लोबल टेंशन में बाजार की सांसें थमीं, लाल निशान में सेंसेक्स-निफ्टी
2026-08-31
-
CNG फिर हुई महंगी, नई कीमतें आज से लागू
2026-08-29
-
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 729.33 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड पर
2026-08-28
-
Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट
2026-08-27
-
सरकार ने साफ की स्थिति, प्याज की उपलब्धता पर दी जानकारी
2026-08-27