Textile export growth 2030 : भारत के मानव-निर्मित फाइबर (MMF) और टेक्निकल टेक्सटाइल्स सेक्टर का निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में क्रमशः 6.5 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की तेज वृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय टेक्सटाइल एवं विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह सेक्टर अब भारत की आर्थिक वृद्धि की प्रमुख ताकतों में से एक बनता जा रहा है।
मंत्री ने बताया कि विकसित भारत 2047 विजन के तहत भारत का लक्ष्य 2030 तक टेक्सटाइल निर्यात को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। इसके साथ ही घरेलू टेक्सटाइल बाजार को 350 अरब डॉलर के स्तर तक ले जाने की तैयारी भी तेज है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले टेक्सटाइल उत्पादों की मांग बढ़ रही है और भारत इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
मार्गेरिटा ने कहा कि भारत हाई-क्वालिटी और हाई-परफॉर्मेंस टेक्सटाइल उत्पादों के कारण विश्वसनीय सप्लायर के रूप में तेजी से उभर रहा है। दुनिया के बड़े टेक्सटाइल आयातक भारत को मजबूत साझेदार के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ग्लोबल टेक्सटाइल डिमांड इस समय अपने सर्वाधिक स्तर पर है और भारत इस बदलाव का आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व कर रहा है।
मुंबई में मैनमेड एंड टेक्निकल टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (MATEXIL) के एक्सपोर्ट अवॉर्ड फंक्शन में मंत्री ने सेक्टर के करीब 80 बेहतरीन परफॉर्मर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह समारोह सिर्फ विजेताओं की पहचान नहीं, बल्कि उन सभी वर्कर्स, इंजीनियरों, डिजाइनरों, उद्यमियों और एक्सपोर्टर्स को सम्मान देने का अवसर है, जो इस उद्योग को आगे बढ़ाते हैं।
मंत्री ने कहा कि मानव-निर्मित फाइबर और टेक्निकल टेक्सटाइल सेक्टर दुनिया में सस्टेनेबल और एडवांस्ड मटीरियल की बढ़ती मांग को देखते हुए तेजी से विस्तार कर रहा है। भारत इस वैश्विक बदलाव का नेतृत्व करता हुआ दिखाई दे रहा है। टेक्सटाइल मंत्रालय ने PLI स्कीम और नेशनल टेक्निकल टेक्सटाइल मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं, जो पूरी वैल्यू चेन को मजबूती दे रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा