Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 148.14 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 83,311.01 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 87.95 अंक या 0.34 प्रतिशत फिसलकर 25,509.70 पर आ गया। शुरुआती सत्र में बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की थी, लेकिन सत्र के अंत में मुनाफावसूली के चलते बाजार कमजोर हुआ।
लार्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अधिक बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 568.60 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,468.60 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 255.90 अंक या 1.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,105 पर रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे शेयरों में मुनाफावसूली से दबाव बना रहा।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मेटल 2.07 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी एनर्जी (1.21 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (1.29 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (1.67 प्रतिशत) और निफ्टी हेल्थकेयर (0.49 प्रतिशत) में भी कमजोरी रही। वहीं, निफ्टी ऑटो (0.06 प्रतिशत) और निफ्टी आईटी (0.18 प्रतिशत) इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई जैसे शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली। वहीं, पावर ग्रिड, जोमैटो, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, टाइटन और भारती एयरटेल जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
बाजार के जानकारों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया। साथ ही, निवेशक मुनाफावसूली की रणनीति अपनाते दिखे। विशेषज्ञों ने कहा कि मौजूदा गिरावट के दौर में निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए और उन कंपनियों पर ध्यान देना चाहिए जिनकी दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर आए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा