नई दिल्लीः सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी लगातार जारी है। बाजार में सोमवार को 24 कैरेट सोना 96,000 रुपए में 10 ग्राम और चांदी 97,000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव से कारोबार कर रही थी। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 घंटे में 24 कैरेट सोने का दाम 342 रुपए बढ़कर 95,813 रुपए हो गया है। जबकि, चांदी की कीमत 488 रुपए बढ़कर 97,397 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
बुलियन मार्केट विश्लेषकों ने सोने और चांदी की कीमतों को लेकर जो अनुमान व्यक्त किया है, वो कारोबारियों के लिए सकारात्मक संकेत हैं। विश्लेषकों के अनुसार आने वाले सत्रों में सोने का भाव 95,000 से 96,500 रुपए के बीच रहने का अनुमान है। घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी की कई वजहें हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। सोने की कीमत 1.12 प्रतिशत गिरकर 3,355.55 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.26 प्रतिशत कम होकर 33.523 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।
बाजार विश्लेषकों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में कमी आने की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूरोपीय यूनियन (ईयू) के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के लिए समय सीमा 9 जुलाई तक बढ़ाए जाने को माना जा रहा है। आंकड़ों पर गौर करें, तो 1 जनवरी से अब तक सोने की कीमतों में काफी बदलाव आया है। इस अवधि में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 76,162 रुपए से 25.80 प्रतिशत बढ़कर 95,813 रुपए हो गई है। दूसरी तरफ चांदी का भाव 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम से 13.23 प्रतिशत बढ़कर 97,397 रुपए तक पहुंच गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान