मुंबईः अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने दिसंबर में दरों में और कटौती के संकेत नहीं दिए, जिससे निवेशकों में अनिश्चितता बनी रही। ब्याज दरों में कटौती के बावजूद फेड के सतर्क रुख और डॉलर में उतार-चढ़ाव का असर कीमती धातुओं पर स्पष्ट दिखा।
एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने का वायदा भाव 1.27 प्रतिशत गिरकर 1,19,125 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,20,666 रुपए था। सुबह के सत्र में सोने की कीमतों में और गिरावट आई और यह 1,18,839 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो 1.51 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। वहीं, चांदी का वायदा भाव 0.4 प्रतिशत घटकर 1,45,498 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला। सुबह 9:42 बजे तक चांदी में और गिरावट आई और यह 1,44,670 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी, जो 0.97 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।
वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर में हल्की कमजोरी आई, जिससे स्पॉट गोल्ड में मामूली तेजी देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड 0.2 प्रतिशत बढ़कर 3,937.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा, जबकि दिसंबर डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर 1.2 प्रतिशत घटकर 3,950.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। डॉलर इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे अन्य मुद्राओं में निवेश करने वालों के लिए सोना सस्ता हुआ।
फेडरल रिजर्व की नवीनतम कटौती के बाद अब अमेरिकी ब्याज दरें 3.75 से 4 प्रतिशत के दायरे में आ गई हैं। हालांकि, पॉवेल ने आगे की नीतिगत ढील पर सतर्क रुख बनाए रखा है। विश्लेषकों के मुताबिक, फेड की सावधानी और अमेरिका-चीन ट्रेड वार्ता से जुड़ी अनिश्चितता के कारण निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक फेड अगली बैठक में स्पष्ट दिशा नहीं देता, तब तक सोने-चांदी में अस्थिरता बनी रह सकती है। साथ ही, अमेरिका और चीन के बीच होने वाली संभावित ट्रेड डील की खबरें भी कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित कर सकती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा