नई दिल्लीः अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर वैश्विक बाजार में तनातनी का दौर जारी है। इस वजह से घरेलू सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी बनी हुई है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना पहली बार 96 हजार के स्तर को पार करके कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज पहली बार 88 हजार रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचा हुआ है। सर्राफा बाजार में आज चांदी के भाव में भी काफी तेजी बनी हुई है।
बुलियन मार्केट में तेजी का दौर गुरुवार 17 अप्रैल की सुबह से ही जारी है। 24 कैरेट सोना 970 रुपये से लेकर 1,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने की कीमतों में आए इस उछाल के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना महंगा होकर 96,180 रुपये से 99,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के मध्य कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 88,160 रुपये से 88,310 रुपये के बीच रही है। चांदी भी 300 रुपये महंगी हुई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 96,330 रुपये, 22 कैरेट सोना 88,310 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 96,180 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 88,160 रुपये है।
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 96,230 रुपये दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना गुरुवार को 96,180 रुपये और 22 कैरेट सोना 88,160 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 96,180 रुपये, लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 96,330 रुपये, पटना में 24 कैरेट सोना 96,230 रुपये, जयपुर में 24 कैरेट सोना 96,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने के भाव में तेजी आई है। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना गुरुवार को 96,180 रुपये और 22 कैरेट सोना 88,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा