नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान की सीमा पर चल रहे तनाव का असर शेयर मार्केट और सर्राफा बाजार पर भी दिखने लगा है। सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम में 1,400 रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,402 रुपए घटकर 96,024 रुपए हो गई है, जो कि बुधवार को 97,426 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। हालांकि, 22 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,000 रुपए था। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव 93,720 रुपए हो गया है।
इंटरनेशनल बाजार में भी सोने की कीमतें लगातार कम हो रही हैं। सोना 1.42 प्रतिशत तक गिरकर 3,343 डॉलर प्रति औंस तक आ चुका है। इससे पूर्व इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत 3,400 डॉलर प्रति औंस थीं। सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। बाजार में एक किलो चांदी का भाव 1,174 रुपए कम होकर 94,600 रुपए प्रति किलो हो गया है। इससे पूर्व चांदी की कीमत 95,774 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
सर्राफा बाजार के विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक तनाव के कारण मध्यम अवधि में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। 24 कैरेट सोने की कीमत 96,000 रुपए से 97,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रहने की संभावना है, तो वहीं दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने का दाम 3,400 डॉलर प्रति औंस से 3,500 डॉलर प्रति औंस के बीच रह सकता है। आंकड़ों पर गौर करें, तो वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में 26 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। 24 कैरेट के सोने का दाम 01 जनवरी को 76,162 रुपए था, जो कि 8 मई को 96,024 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, दूसरी तरफ चांदी ने इस साल की शुरुआत से अब तक करीब 10 प्रतिशत का रिटर्न हासिल करने में सफल रहा है। चांदी का दाम 01 जनवरी को 86,017 रुपए प्रति किलो था, जो कि 8 मई को 94,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा