नई दिल्लीः सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। 24 कैरेट सोने की कीमत शुक्रवार को 93,393 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जबकि पिछले सत्र में सोने का भाव 94,361 रुपये था। वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में 86 रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अब चांदी 94,200 रुपए प्रति किलोग्राम में कारोबार कर रही है। इससे पहले चांदी की कीमत 94,114 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी।
सर्राफा बाजार में एक सप्ताह से सोने की कीमत करीब 2,200 रुपए तक कम हुई है। 22 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव अब तक के उच्चतम स्तर 1,00,000 रुपए को छू गया था। 22 कैरेट के सोने की कीमत 91,115 रुपए, 20 कैरेट के सोने का भाव 83,120 रुपए और 18 कैरेट के सोने की कीमत 75,650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी। हालांकि, सोने की कीमत अभी भी 93,000 रुपए के आसपास बनी हुई है। सोने का 5 जून का वायदा कारोबार करीब एक प्रतिशत बढ़कर 93,215 पर पहुंच गया है। बुलियन मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में कमी का भी असर दिख रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे की तेजी के साथ 84 के स्तर तक पहुंच गया। यह पिछले सात महीनों में पहला मौका है, जब डॉलर की तुलना में रुपया इस स्तर पर कारोबार कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बीते कुछ दिनों में सोने की कीमतों में नरमी देखी गई है। यहां सोने का भाव 3,265 डॉलर प्रति औंस के करीब बना हुआ है। 22 अप्रैल को सोना 3,500 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान