नई दिल्ली: वैश्विक बाजार में उथल-पुथल के कारण सोना कारोबारियों ने बड़े स्तर पर सोने की खरीदारी तो कर ली है, लेकिन सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। देश भर में 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्यौहार मनाया जाएगा। इसके साथ ही सहालग को ध्यान में रखते हुए सोने की खरीदारी का दौर भी जारी है, इन सबके बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट बनी हुई है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार पांच दिनों से गिरावट कारोबारियों के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों यानी बुलियन मार्केट में सोमवार को 24 कैरेट सोना 97,530 से 97,680 रुपये प्रति 10 ग्राम में कारोबार करता नजर आया है। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,400 रुपये से 89,550 रुपये के बीच है। सर्राफा बाजार में गिरावट का असर चांदी की कीमतों पर भी दिख रहा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,00,800 रुपये प्रति किलोग्राम है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 97,680 रुपये और 22 कैरेट सोना 89,550 रुपये में कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 97,530 रुपये और 22 कैरेट सोना 89,400 रुपये, अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 97,580 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 89,450 रुपये दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना 97,530 और 22 कैरेट सोना 89,400 रुपये में बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 97,530 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोना 89,400 रुपये में कारोबार कर रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में भी सोना 24 कैरेट 97,680 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 89,550 रुपये के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,580 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 89,450 रुपये दर्ज की गई है। राजस्थान के जयपुर में 24 कैरेट सोना 97,680 रुपये तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 89,550 रुपये रही है। यही स्थिति कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी देखी गई है। यहां सोमवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 97,530 रुपये और 22 कैरेट सोना 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा