Global Market news update: ग्लोबल मार्केट से शुक्रवार को मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिलाजुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार मुनाफा वसूली होती रही, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.28 प्रतिशत टूट कर 6,735.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,024.63 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,412.71 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,509.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,041.36 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत डीएएक्स इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,611.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजार में से 6 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर, दो सूचकांकों में मजबूती नजर आ रही है। ताइवान के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने के कारण ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। एशियाई बाजारों में गिफ्ट निफ्टी 94 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,354 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.46 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगा कर 3,600.93 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
वहीं दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 515.44 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 48,065 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 305.59 अंक यानी 1.14 प्रतिशत टूट कर 26,447 अंक के स्तर तक गिर गया है। सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल ये सूचकांक 2.04 प्रतिशत लुढ़क कर 1,287.25 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,913.80 के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,435.56 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.10 प्रतिशत लुढ़क कर 8,242.42 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
एफआईआई की बिकवाली के बावजूद नहीं डगमगाया बाजार, घरेलू निवेशकों ने संभाली भारतीय शेयर मार्केट की कमान
2026-05-26
भारत-कनाडा रिश्तों में नई उड़ान: साल के अंत तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर लग सकती है मुहर
2026-05-26
2026-05-26
दिल्ली में CNG का झटका: 11 दिनों में 6 रुपए महंगी हुई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी इजाफा
2026-05-26
NBCC का Q4 प्रदर्शन: मुनाफा बढ़ा, आय में हल्की गिरावट के बावजूद मजबूत नतीजे
2026-05-25
वैश्विक राहत की हवा से बाजार में तूफानी उछाल: सेंसेक्स 1,073 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार
2026-05-25
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का दावाः “भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, डर नहीं विश्वास जरूरी”
2026-05-25
2026-05-25
भारतीय शेयर बाजार को मिला ग्लोबल बूस्ट, सेंसेक्स 76 हजार के पार, निवेशकों में उत्साह
2026-05-25
उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक हर जगह पेट्रोल, डीजल की मार, दाम पहुंचा 100 के पार
2026-05-25
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
2026-05-23
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
2026-05-23
2026-05-22
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
2026-05-22
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
2026-05-22