नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार देखा गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (यूएस फेड) द्वारा ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद अमेरिकी बाजार में मिश्रित नतीजे सामने आए। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज सकारात्मक रुझान दिखाई दे रहे हैं। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र में उतार-चढ़ाव के बाद मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। इस बीच, एशियाई बाजारों में कुछ सूचकांकों में बढ़त देखी गई, जबकि अन्य में गिरावट जारी रही।
यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद अमेरिकी बाजार में मिले-जुले परिणाम आए। डाउ जॉन्स इंडेक्स 260 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ, लेकिन एस एंड पी 500 और नैस्डेक में कमजोरी देखी गई। एस एंड पी 500 ने 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,600.35 अंक के स्तर पर कारोबार समाप्त किया, वहीं नैस्डेक 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,261.33 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज 146.99 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई और यह 46,165.31 अंक पर कारोबार कर रहा था।
यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र में उतार-चढ़ाव रहा, और वे मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एफटीएसई 100 इंडेक्स ने 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,208.37 अंक पर कारोबार समाप्त किया, जबकि डीएएक्स इंडेक्स ने 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,359.18 अंक के स्तर पर बंद किया। दूसरी ओर, सीएसी 40 इंडेक्स 0.40 प्रतिशत गिरावट के साथ 7,786.98 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। एशिया के 9 बाजारों में से 5 सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 4 सूचकांक लाल निशान में बने हुए थे। सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.64 प्रतिशत गिरकर 1,298.29 अंक के स्तर पर था, जबकि हैंग सेंग इंडेक्स 0.15 प्रतिशत टूटकर 26,867 अंक पर आ गया। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,321.56 अंक पर था। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई, जो 8,023.04 अंक पर था।
इसके बावजूद, कुछ प्रमुख एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान देखा गया। गिफ्ट निफ्टी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,499.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,893.95 अंक पर पहुंचा। जापान का निक्केई इंडेक्स 1.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,419 अंक पर था। कोस्पी इंडेक्स ने भी 1.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,453.25 अंक के स्तर पर कारोबार किया, जबकि ताइवान वेटेड इंडेक्स 259.29 अंक यानी 1.02 प्रतिशत बढ़कर 25,697.54 अंक पर पहुंचा।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा