नई दिल्लीः ग्लोबल बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों का असर आज एशियाई बाजारों पर साफ नजर आया। अमेरिका और एशिया के प्रमुख बाजारों में गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई है। वहीं यूरोपीय बाजारों में थोड़ी राहत देखने को मिली, जहां अधिकांश सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।
अमेरिकी बाजारों की बात करें तो मंगलवार का सत्र मुनाफावसूली के चलते गिरावट के साथ समाप्त हुआ। डॉव जोन्स 285 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक में 1.49 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 21,307.71 पर आ गया। एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 0.59 प्रतिशत लुढ़ककर 6,411.37 के स्तर पर बंद हुआ। फिलहाल, डॉव फ्यूचर्स 104 अंक की कमजोरी के साथ 44,817.91 पर ट्रेड कर रहा है, जो आज के कारोबार में नकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजारों में मजबूती का रुख देखने को मिला। एफटीएसई इंडेक्स 0.34 प्रतिशत चढ़कर 9,189.22 पर बंद हुआ, जबकि फ्रांस का सीएसी इंडेक्स 1.19 प्रतिशत की उछाल के साथ 7,979.08 पर पहुंचा। जर्मनी का डीएएक्स इंडेक्स भी 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,423.07 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज बिकवाली का माहौल देखने को मिला। 9 में से 7 प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जापान का निक्केई 756 अंक लुढ़ककर 42,790 पर पहुंच गया है, जबकि कोरिया का कोस्पी 1.72 प्रतिशत गिरकर 3,097.34 पर आ गया है। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,935 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,725.22 पर कारोबार कर रहा है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली, जहां यह 2.55 प्रतिशत टूटकर 23,731.91 तक गिर गया। वहीं थाईलैंड का सेट कंपोजिट 0.53 प्रतिशत गिरकर 1,229.15 पर आ गया है।
हालांकि कुछ बाजारों में मजबूती भी देखने को मिली। इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.62 प्रतिशत चढ़कर 7,911.49 पर और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.32 प्रतिशत बढ़कर 4,229.64 पर पहुंचा। इस बीच गिफ्ट निफ्टी में भी 0.18 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है, जो 24,967.50 पर ट्रेड कर रहा है। इससे संकेत मिलता है कि भारतीय बाजार भी कमजोरी के साथ खुल सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान