नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट से मंगलवार को मिला-जुला कारोबार होता नजर आया। अमेरिकी बाजार सोमवार को मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए थे। अमेरिकी वायदा कारोबार में आज यानी मंगलवार को डाउ जॉन्स फ्यूचर्स बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए हैं। जबकि, एशियाई बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला कारोबार होता दिख रहा है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह बना हुआ था, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूत स्थिति में बंद हुए थे। यहां एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,305.60 पर पहुंच गया है। इसी प्रकार नेस्डैक ने 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,974.17 अंक पर कारोबार का अंत किया। इसके अलावा मंगलवार को डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में 0.15 प्रतिशत की आंशिक बढ़त देखी गई, यह सेंसेक्स 44,390.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है, लेकिन बिकवाली का दबाव होने के कारण मिले जुले परिणाम सामने आये हैं। यहां एफटीएसई इंडेक्स ने 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 9,012.99 अंक और डीएएक्स इंडेक्स ने 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,307.80 अंक पर कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,798.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई बाजार में भी मंगलवार को मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 5 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक लाल निशान में हैं।
ताइवान वेटेड इंडेक्स 206.24 अंक की कमजोरी के साथ 23,134.32 अंक, कोस्पी इंडेक्स 0.85 प्रतिशत फिसल कर 3,183.57 अंक, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.24 प्रतिशत लुढ़क कर 4,196.88 अंक और निक्केई इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,733.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,154 अंक, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.24 प्रतिशत उछल कर 3,568.78 अंक, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,409.58 अंक, सेट कंपोजिट इंडेक्स से 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,209.35 अंक और हैंग सेंग इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,012.63 अंक के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
वैश्विक तनावों के बीच Indian Economy मजबूत, 682 अरब डॉलर के Forex Reserve ने बढ़ाया भरोसा
2026-06-05
2026-06-05
Foreign Investment को बढ़ावा देने की बड़ी पहल: आरबीआई ने NRI-OCI के लिए बढ़ाई इक्विटी निवेश सीमा
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03