Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार की मजबूती ने अक्टूबर में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) को एक बार फिर आकर्षित किया है। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़ों के अनुसार, 17 अक्टूबर तक एफपीआई ने भारतीय इक्विटी बाजार में 6,480 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। यह आंकड़ा महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पहले एफपीआई लगातार तीन महीनों—जुलाई, अगस्त और सितंबर—में बड़े पैमाने पर बिकवाली कर रहे थे। सितंबर में एफपीआई ने 23,885 करोड़ रुपये की, अगस्त में 34,993 करोड़ रुपये की और जुलाई में 17,741 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी। इस लिहाज से अक्टूबर का निवेश संकेत देता है कि विदेशी निवेशकों का भरोसा भारतीय बाजार में फिर से लौट रहा है।
बाजार प्रदर्शन की बात करें तो, पिछले सप्ताह शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1,451 अंक (1.76 प्रतिशत) की उछाल के साथ 83,952.19 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 424 अंक (1.68 प्रतिशत) बढ़कर 25,709.85 पर पहुंच गया, जो दोनों के लिए 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर है। सेक्टोरल इंडेक्स में भी सकारात्मक रुझान रहा। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे ऊपर रहा। इसके अलावा निफ्टी एफएमसीजी (3.00 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (2.59 प्रतिशत), निफ्टी कंजप्शन (2.73 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (1.90 प्रतिशत) और निफ्टी इन्फ्रा (1.70 प्रतिशत) ने भी अच्छी तेजी दर्ज की।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार का मानना है कि एफपीआई निवेश में यह बदलाव भारत और अन्य उभरते बाजारों के बीच वैल्यूएशन गैप कम होने की वजह से आया है। पिछले एक साल में भारत के कमजोर प्रदर्शन के बाद अब बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा कि मुद्रास्फीति में नरमी, मजबूत घरेलू आर्थिक संकेतक और कॉर्पोरेट आय में तेजी जैसे कारकों ने निवेशकों की धारणा को मजबूत किया है। आने वाला सप्ताह भी कई आर्थिक घटनाओं और कंपनियों के नतीजों से भरा होगा, जो बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-13
2026-06-12
90 दिनों के लिए सख्ती: Retail Petrol पंपों से थोक ईंधन खरीद पर रोक, सरकार ने जारी किए नए नियम
2026-06-12
पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद से शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 967 अंक उछला
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11
PLI Scheme में 22 नई कंपनियां शामिल, 2,339 करोड़ के निवेश से बनेंगे 36 हजार से ज्यादा रोजगार
2026-06-10
2026-06-10
2026-06-10
US-Iran Tension से तेल बाजार में हलचल, कच्चा तेल 1% चढ़ा; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबाव
2026-06-10
2026-06-10
2026-06-10
2026-06-10
GeM बना सरकारी खरीद का गेमचेंजरः 10 साल में 400 करोड़ से 5 लाख करोड़ का सफर
2026-06-09
2026-06-09