Indian Economy Growth: भारत के फाइनेंशियल सेक्टर में विदेशी निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। वर्ष 2025 में अब तक विदेशी निवेशकों ने करीब 65,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है। इस निवेश में ब्लैकस्टोन, अमीरात एनबीडी, इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC), सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) जैसे वैश्विक संस्थानों ने बड़ी भूमिका निभाई है।
दुनिया की दिग्गज एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकस्टोन ने फेडरल बैंक में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 6,196 करोड़ रुपए का निवेश करने का ऐलान किया है। फेडरल बैंक की ओर से ब्लैकस्टोन को 27.29 करोड़ वारंट्स जारी किए जाएंगे, जिनका मूल्य 227 रुपए प्रति वारंट रखा गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह निवेश भारत के बैंकिंग सेक्टर में बढ़ते भरोसे और विदेशी पूंजी के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।
यूएई के दूसरे सबसे बड़े बैंक अमीरात एनबीडी ने आरबीएल बैंक में 26,853 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की है। इस डील के तहत एनबीडी बैंक आरबीएल में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। यह निवेश भारतीय निजी बैंकों की तेजी से बढ़ती डिजिटल क्षमताओं और फाइनेंशियल इकोसिस्टम की मजबूती का संकेत देता है।
इस महीने की शुरुआत में सम्मान कैपिटल ने बताया कि अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) उसकी एनबीएफसी यूनिट में 1 अरब डॉलर (8,850 करोड़ रुपए) का निवेश करेगी। इसके बदले IHC को कंपनी में 41 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जाएगी। यह सौदा नॉन-बैंकिंग सेक्टर में विदेशी निवेश के बढ़ते रुझान को रेखांकित करता है।
मई में सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) जापान ने यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 24.2 प्रतिशत कर ली थी। करीब 15,000 करोड़ रुपए के इस सौदे ने जापान की भारत में बढ़ती दिलचस्पी को और पुख्ता किया। इसी तरह आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अप्रैल में वारबर्ग पिंकस और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) से 7,500 करोड़ रुपए जुटाए, जिसमें ADIA का योगदान 2,600 करोड़ रुपए रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा