Forex reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 17 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 702.3 अरब डॉलर हो गया है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में दी गई। इस वृद्धि का मुख्य कारण सोने की कीमतों में इजाफा और आरबीआई द्वारा सोने की खरीदारी में बढ़ोतरी को बताया जा रहा है।
आरबीआई की समीक्षा अवधि के दौरान भारत का गोल्ड रिजर्व 6.2 अरब डॉलर बढ़कर 108.5 अरब डॉलर हो गया है। गोल्ड रिजर्व का विदेशी मुद्रा भंडार में महत्वपूर्ण योगदान है। इस समय गोल्ड रिजर्व की हिस्सेदारी बढ़कर 14.7 प्रतिशत हो गई है, जो कि पिछले कई दशकों का उच्चतम स्तर है। गोल्ड रिजर्व में यह वृद्धि सोने की बढ़ती कीमतों के कारण हुई है, साथ ही केंद्रीय बैंक की खरीदारी भी बढ़ी है।
हालांकि, फॉरेन करेंसी एसेट्स, जो कि विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होते हैं, 1.7 अरब डॉलर घटकर 570.4 अरब डॉलर तक आ गया है। फॉरेन करेंसी एसेट्स यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं के मूल्य में बदलाव से प्रभावित होते हैं। इन एसेट्स में गिरावट के बावजूद, कुल विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दशक में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी दोगुनी होकर 7 प्रतिशत से बढ़कर 14 प्रतिशत हो गई है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई ने 2024 से अपने गोल्ड रिजर्व में लगभग 75 टन की वृद्धि की है, जिससे भारत का कुल गोल्ड होल्डिंग 880 टन हो गया है।
भारत सोने का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। वह अपनी सोने की मांग को पूरा करने के लिए विदेशों से सोने का आयात करता है। भारतीय संस्कृति में सोने का महत्व गहरा है, इसे न केवल निवेश और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है, बल्कि यह पारंपरिक रूप से भी शुभ माना जाता है। देश में अनेकों ऐसे पर्व मनाए हैं, जिन अवसरों पर सोने की खरीदी की जाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा