नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को 900 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत दिल्ली में पांच ठिकानों पर छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने एक चीनी नागरिक और कुछ अन्य लोगों द्वारा कथित तौर पर 900 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की है, जिसमें दिल्ली में कई स्थानों पर तलाशी ली गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस धोखाधड़ी की जांच के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत एक आपराधिक मामला भी दर्ज किया है।
विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि जांच अधिकारी शिनदाई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के खिलाफ जांच के सिलसिले में दिल्ली में 5 ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। कंपनी पर आरोप लगाया गया है कि आम जनता को निवेश के नाम पर धोखा दिया गया था। इसके साथ ही फंड को पूर्ण रूप से मनी चेंजर्स (एफएफएमसी) का उपयोग करके लूटा गया था। इस मामले में एक चीनी नागरिक और कुछ अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है, जहां अपराध की आय करीब 903 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। ईडी की टीम की तरफ से ताबड़तोड़ पांच जगहों पर तकरीबन एक साथ छापेमारी करने की घटना के कारण कंपनी से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान किसी भी व्यक्ति के अंदर जाने और अंदर से बाहर आने की मनाही है। जिन जगहों पर छापेमारी की जा रही है, वहां मौजूद कोई भी व्यक्ति, कर्मचारी या अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है। हालांकि, इस बारे में ईडी की ओर से आधिकारिक बयान आने का इंतजार है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान