मुंबईः मध्य एशिया में तनाव कम होने का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। यहां सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 400 अंक से अधिक की बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। आज के शुरुआती कारोबार में आईटी, ऑटो और फार्मा सेक्टर में जोरदार खरीदारी देखी गई। सेंसेक्स 445.6 अंक बढ़कर 82,500.73 पर और निफ्टी 130.15 अंक की तेजी के साथ 25,174.50 पर कोराबार कर रहा था।
आंकड़ों पर गौर करें तो मंगलवार को निफ्टी बैंक 31.25 अंक बढ़कर 56,493.15 पर, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 245.40 अंक बढ़कर 58,867.80 पर, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 165.10 अंक चढ़कर 18,617.85 पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत काफी अच्छी हुई है। आज सेंसेक्स पैक में टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, पावरग्रिड, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स और एलएंडटी टॉप गेनर्स रहे हैं। कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल और एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स की लिस्ट में रहे हैं।
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार के हालिया रुझानों में सबसे महत्वपूर्ण पहलू एशियाई संकट की चुनौतियों के बावजूद बाजार का मजबूत बने रहना है। ईरान-इजराइल युद्ध के हालात की वजह से जब सारी दुनिया के बाजार बुरे दौर से गुजर रहे थे, तब भी भारतीय बाजार स्थिर बने हुए थे। यही स्थिति भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान भी थी, तब भी बाजार मजबूत रहा है। इस मजबूती को लेकर एक महत्वपूर्ण योगदान विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई की खरीदारी का रहा है, जो संकट के बावजूद भी भारतीय बाजारों में अपनी रुचि बनाए हुए हैं। वहीं, अब मध्यपूर्व का संकट खत्म होने के बाद एफआईआई बिकवाली कर रहे हैं। दूसरी ओर, म्यूचुअल फंड में निरंतर निवेश के कारण घरेलू संस्थागत निवेशक यानी डीआईआई बाजार में लगातार खरीदार बने हुए हैं। इससे बाजार में तेजी आएगी, भले ही एफआईआई वैल्यूएशन संबंधी चिंताओं के कारण बिकवाली करें। इसी प्रकार अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42,581.78 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,025.17 पर बंद हुआ और नैस्डैक 1.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,630.97 पर बंद हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा