नई दिल्लीः एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) की ओर से बुधवार को एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है, जिसके अनुसार पहली बार म्यूचुअल फंड सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी निवेश 27,000 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। जून 2025 में एसआईपी के तहत कुल निवेश 27,269 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो कि मई में हुए कुल निवेश 26,688 करोड़ रुपए से 2 प्रतिशत अधिक है।
एएमएफआई के आंकड़ों पर गौर करें, तो म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम में भी अप्रत्याशित सुधार हुआ है। एयूएम बढ़कर 74.41 लाख करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है। जबकि, मई 2025 में यह 72.20 लाख करोड़ और अप्रैल में 69.99 लाख करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, मई में 29,572 करोड़ रुपए के निवेश की तुलना में जून में कुल म्यूचुअल फंड निवेश मासिक आधार पर 67 प्रतिशत बढ़कर 49,301 करोड़ रुपए हो गया है। यही नहीं, जून में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 24 प्रतिशत बढ़कर 23,587 करोड़ रुपए हो गया है। दरअसल, यह निवेश ईएलएसएस फंड को छोड़कर सभी इक्विटी कैटेगरी में हुआ है। इक्विटी कैटेगरी में, लार्ज कैप फंड ने जून में 1,694 करोड़ रुपए के निवेश के साथ बढ़त हासिल की है, जो कि पिछले महीने यानी मई के 1,250.5 करोड़ रुपए से 35 प्रतिशत अधिक है।
इक्विटी कैटेगरी में निवेश लगातार बढ़ा है। रिपोर्ट के अनुसार स्मॉल कैप फंड में 4,024.5 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, जो कि मई के महीने में हुए कुल निवेश 3,214 करोड़ रुपए से 25 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार मिड कैप फंड में 3,754 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है, जो कि मासिक आधार पर 2,808.7 करोड़ रुपये से 34 प्रतिशत अधिक है। गोल्ड ईटीएफ में निवेश मई के कुल निवेश 292 करोड़ रुपए से छह गुना अधिक है, जिसकी वजह से आंकड़ा बढ़कर 2,080.9 करोड़ रुपए हो गया है। यह निवेश के आंकड़ों में 613 प्रतिशत की वृद्धि मानी जा रही है। हाइब्रिड फंड में निवेश भी बढ़ा है। यह मई में हुए कुल निवेश 20,765 करोड़ रुपए से बढ़कर जून में 23,223 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मल्टी एसेट एलोकेशन में 3,209 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, इसके बाद डायनेमिक एसेट एलोकेशन/बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में 1,885 करोड़ रुपए का निवेश हुआ। यह वृद्धि काफी हद तक बाजार के प्रदर्शन में हुए सुधार के कारण है, क्योंकि निफ्टी और सेंसेक्स ने जून में मजबूत रिटर्न दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा