नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि डिजिटल इंडिया महज एक सरकारी कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि यह एक जन आंदोलन बन चुका है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा 'डिजिटल इंडिया' अभियान 'आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण और भारत को दुनिया के लिए एक विश्वसनीय इनोवेशन पार्टनर बनाने से जुड़ा है।
वित्त मंत्री ने 'डिजिटल इंडिया' मिशन के 10 सफल वर्ष पूरे होने पर लिखा कि देश के दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट की पहुंच बनाने से लेकर सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 'डिजिटल इंडिया' पहल ने वास्तव में पूरे देश में डिजिटल डिवाइड को खत्म कर दिया है। अब हर व्यक्ति के हाथ में स्मार्ट फोन है, वह क्यूआर कोड स्कैन करता है, पेमेंट करता है और कुछ ही सेकेंडों में पैसा खाते में पहुंच जाता है, पेमेंट डन का मैसेज आ जाता है। भारत की यूपीआई क्रांति दुनिया के लगभग आधे रियल टाइम के डिजिटल लेनदेन को संचालित करती है।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, यूपीआई, डीबीटी, जीईएम, ओएनडीसी, स्वामित्व और कई अन्य पहलों के साथ, देश डिजिटल गवर्नेंस से ग्लोबल डिजिटल लीडरशिप की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लिखते हैं, जब इरादा सही हो, तो इनोवेशन कम सशक्त लोगों को और अधिक सशक्त बनाता है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा कि 'डिजिटल इंडिया' 'आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण और भारत को दुनिया के लिए एक विश्वसनीय इनोवेशन पार्टनर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। दशकों तक भारतीयों की तकनीक का उपयोग करने की क्षमता पर संदेह किया गया, अब हमने इस दृष्टिकोण को बदल दिया और भारतीयों की तकनीक का उपयोग करने की क्षमता पर भरोसा किया।
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि 'डिजिटल इंडिया' ने ई-नाम के माध्यम से कृषि में क्रांति ला दी है, जिससे किसान देश भर के खरीदारों से सीधे जुड़ सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि व्यापार में 4 लाख करोड़ रुपए और 1,400 से अधिक मंडियों में 1.7 करोड़ किसानों को सशक्त बनाने के साथ यह प्रभाव वास्तविक है, जो कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एक साहसिक कदम है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान