नई दिल्लीः नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने विमानन कंपनियों के माध्यम से हवाई यात्रा करने वाले घरेलू यात्रियों की संख्या को लेकर एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार, इस साल मई के दौरान घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में 1.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले साल इसी महीने के 1.38 करोड़ यात्रियों की तुलना में अब 1.4 करोड़ हो गई है। यही नहीं, मई में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों के पास 30 से अधिक हवाई अड्डों पर परिचालन लगभग एक सप्ताह तक प्रभावित रहा है, जिसके हवाई यात्रा करने वालों की संख्या उम्मीद से कुछ कम हुई है।
डीजीसीए के अनुसार, भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान उड़ान सेवाओं में व्यवधान के कारण सभी एयरलाइनों के पैसेंजर लोड फैक्टर यानी पीएलएफ को भी काफी प्रभावित किया, जो फ्लाइट में यात्रियों द्वारा इस्तेमाल सीटों की संख्या को दर्शाता है। रिपोर्ट के अनुसार विमानन सेवा कंपनी इंडिगो का पीएलएफ वर्ष 2024 में मई महीने में 86.9 प्रतिशत से घटकर 85.1 प्रतिशत हो गया था। इसी कड़ी में स्पाइसजेट का पीएलएफ 86 से घटकर 84 प्रतिशत, एयर इंडिया का पीएलएफ 83.3 से घटकर 80.2 प्रतिशत हो गया है। अकासा एयर ने इसी महीने के लिए सबसे अधिक पीएलएफ 91.4 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
देश की अग्रणी विमानन कंपनी एयरलाइन इंडिगो ने मई में अपनी बाजार हिस्सेदारी 64.1 से बढ़ाकर 64.6 प्रतिशत कर ली, क्योंकि कम लागत वाली एयरलाइन ने इस महीने के दौरान 90.8 लाख यात्रियों को यात्रा करवाई। वहीं दूसरी ओर, एयर इंडिया की बाजार हिस्सेदारी 27.2 प्रतिशत से घटकर 26.5 प्रतिशत हो गई है। इस नेशनल एयरलाइन ने इस महीने के दौरान 37.22 लाख यात्रियों को यात्रा करवाई है। अन्य एयरलाइन्स में स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी 2.6 से घटकर 2.4 प्रतिशत रह गई, जबकि अकासा एयर की हिस्सेदारी 5 से बढ़कर 5.3 प्रतिशत हो गई।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अहमदाबाद विमान हादसे के बाद डीजीसीए और विमानन कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करें। इस बीच डीजीसीए की ोर से जारी आंकड़ों के अनुसार मई में घरेलू एयरलाइन्स को यात्रियों से संबंधित लगभग 958 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें एलायंस एयर को सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, उसके बाद फ्लाई बिग और स्पाइस जेट का स्थान रहा है। टाइम पर बेहतर परफॉर्मेंस के मामले में, इंडिगो ने 84 प्रतिशत सटीकता के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर प्रदर्शन किया, इसके बाद एयर इंडिया समूह ने 79.7 प्रतिशत, अकासा एयर ने 78.9 प्रतिशत, एलायंस एयर ने 53.5 प्रतिशत और स्पाइसजेट ने 50.1 प्रतिशत सटीकता के साथ प्रदर्शन किया। मई के दौरान घरेलू उड़ानों के रद्द होने की कुल दर 2.51 प्रतिशत रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान