नई दिल्लीः केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना गुणवत्ता आधारित कृषि से लेकर फायटर प्लेन में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स की क्वालिटी को बेहतर बनाने में जुटी हुई है। 'भारत क्वालिटी मिशन' के साइडलाइन में डीओसीए की सेक्रेटरी निधि खरे ने कहा कि निर्यात और घरेलू बाजार दोनों में क्वालिटी होना महत्वपूर्ण है। भारतीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए सरकार बेहतर क्वालिटी स्टैंडर्ड पर फोकस कर रही है, क्योंकि किसी भी सेक्टर के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी होना अनिवार्य है।
केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत आने वाले डीओसीए की सेक्रेटरी निधि खरे ने कहा कि आज के दौर में ग्राहक अच्छी क्वालिटी के उत्पादों को लेना पसंद करते हैं। यह केवल निर्यात नहीं, बल्कि घरेलू बाजारों के लिए भी जरूरी है। भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का एक बड़ा हिस्सा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों यानी एमएसएमई से आता है। सरकार इनके साथ काफी नजदीकी से काम कर रही है।
निधि खरे के मुताबिक एमएसएमई हमारे देश में प्रमुख मैन्युफैक्चरर हैं। हमने उनकी चुनौतियों को समझने और उनकी किसी भी शिकायत को दूर करने के लिए उनके साथ संपर्क शुरू किया है। इस काम को बहुत ही सक्रियता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र जो आगे बढ़ता है, उसे अपने माल और सेवाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित करनी होती है। गुणवत्ता में कोई कमी नहीं हो सकती या कोई छूट नहीं दी जा सकती। 'भारत गुणवत्ता मिशन' कार्यक्रम में कई एमएसएमई पक्षकारों और उद्योग संघों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य गुणवत्ता के बारे में जागरूकता पैदा करना और उद्योगों को बेहतर विकास और उपभोक्ता विश्वास के लिए उच्च मानकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा