नई दिल्लीः घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी दिखी। इस दौरान सोना 1,050 रुपये से लेकर 1,140 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। चांदी की कीमत में भी 2,200 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,300 रुपये से लेकर 1,01,450 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,860 रुपये से लेकर 93,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं दूसरी तरफ चांदी का भाव 1,18,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना बुधवार को 1,01,450 रुपये और 22 कैरेट सोना 93,010 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। इसी प्रकार मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,01,300 रुपये और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,01,350 रुपये है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,01,300 रुपये, कोलकाता में 1,01,300 रुपये और लखनऊ में 1,01,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,350 रुपये और जयपुर में 1,01,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में जोरदार इजाफा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने का भाव बुधवार को 1,01,300 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान