नई दिल्लीः देश में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बाजार में सोना 400 से लेकर 440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इस कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,040 रुपये से लेकर 97,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के मध्य कारोबार कर रहा है। जबकि, 22 कैरेट सोना 88,950 रुपये से 89,100 रुपये के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है, जिसकी वजह से सर्राफा बाजार में चांदी 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का असर सभी प्रमुख बाजारों में देखने को मिला है। दिल्ली में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 97,190 रुपये और22 कैरेट सोने की कीमत 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। मुंबई में 24 कैरेट सोना 97,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का खुदरा भाव 97,090 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना 97,040 रुपये तथा कोलकाता में सोना 97,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव में बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 97,190 रुपये है। बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 89,000 रुपये में बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 97,190 रुपये है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने का भाव 97,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जबकि, बाजारों में 22 कैरेट सोना 88,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम