सर्राफा बाजार में सोने और चांदी ने फिर बनाया तेजी का नया रिकॉर्ड
खबर सार :-
देश भर के सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट सोना 1,24,090 रुपये प्रति 10 ग्राम तक और चांदी 1,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर सहित अन्य शहरों में भी भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। निवेशकों की मांग और वैश्विक कारकों से यह तेजी आई है।
खबर विस्तार : -
Sarafa Bazar News: घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला जारी है। ये दोनों चमकीली धातुएं आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंच गई हैं। आज के कारोबार में सोना 1,750 रुपये से लेकर 1,910 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी भी 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल गया है।
त्यौहारी सीजन में चमकीली धातुओं की कीमत में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना गुरुवार को 1,23,940 रुपये से लेकर 1,24,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,13,610 रुपये से लेकर 1,13,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं, चांदी के भाव में भी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई में सोने की कीमत
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,24,090 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,23,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,23,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,23,940 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,13,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,23,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव
करवाचौथ का पर्व कल यानी 10अक्टूबर को है। इस कारण सर्राफा बाजार में काफी रौनक है। ज्वेलर्स ने भी अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए अनेकों ऑफर देने शुरू कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,24,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,13,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,13,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,24,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में सोना 1,23,940 रुपये प्रति 10 ग्राम
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,23,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,13,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
सीलिंग के विरोध में किसान-कारोबारी एकजुट, रामधुन से आंदोलन की शुरुआत
2026-08-26
-
गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, Sensex-Nifty में भारी उछाल
2026-08-25
-
भ्रामक दावों पर एफएसएसएआई की नोटिस, खाद्य कंपनियों ने बदली पैकेजिंग
2026-08-25
-
Gold-Silver Price: अगस्त में 20 हजार रुपये महंगा हुआ सोना
2026-08-25
-
देशभर में प्याज की कीमतों, बाजार में आवक और उपलब्धता पर सरकार की नजर
2026-08-24
-
इस्मा ने किया आश्वस्त, देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, जल्द कम होंगी कीमतें
2026-08-24
-
भारत में 13 हजार गुना बढ़कर 24,162 करोड़ पहुंची यूपीआई लेनदेन की संख्या
2026-08-24
-
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, कीमतें आसमान पर
2026-08-22
-
जापान और यूपी एक साथ करेंगे काम, इंफ्रास्ट्रक्चर देखेगा प्रतिनिधि मंडल
2026-08-21
-
सेफ हेवन डिमांड से सोना-चांदी चमकेः गोल्ड 0.75 प्रतिशत और सिल्वर उछली
2026-08-21
-
पीयूष गोयल का भारत-सिंगापुर आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर
2026-08-21
-
तेल की कीमतें बढ़ने के बाद भी शेयर बाजार गुलजार
2026-08-21
-
बैंक फ्रॉड मामले में पूर्व DGM समेत 6 को 10 साल की सजा
2026-08-20
-
ब्रिक्स बैठक में डिजिटल ताकत, टेक सहयोग को नई रफ्तार
2026-08-20
-
HDFC सिक्योरिटीज में NAV का झटका, 70% तक गिरा पोर्टफोलियो
2026-08-20