नई दिल्ली: वैश्विक बाजार में अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। सर्राफा बाजार एसोसिएशन के अनुसार गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,300 रुपए से अधिक की कमी देखने को मिली है। इसके साथ ही चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार भाव के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 2,375 रुपए कम होकर 91,484 रुपए तक आ गई है, जो कि पूर्व में 93,859 रुपए थी। 22 कैरेट के सोने का भाव 83,799 रुपए हो गया है, जो कि पहले 85,975 रुपए था। यही नहीं, सर्राफा बाजार में 18 कैरेट सोने की कीमत 70,394 रुपए की जगह 68,613 रुपए पर आ गई है।
विश्व भर में आर्थिक अनिश्चितता का माहौल होने के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था अन्य देशों के मुकाबले काफी बेहतर हैं। यहां के शेयर बाजार पर वैश्विक घटनाओं का बहुत अधिक असर नहीं दिखता, लेकिन कुछ क्षेत्रों में बाजार प्रभावित हुए हैं। सर्राफा बाजार से मिले आंकड़ों पर गौर करें, तो हाल ही में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 22 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। एक किलोग्राम चांदी के भाव में भी 2,297 रुपए की कमी हुई है। चांदी की कीमत 94,103 रुपए प्रति किलोग्राम है, जो कि पहले 96,400 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोपहर तक सोने का 5 जून 2025 का कॉन्ट्रैक्ट एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 91,325 रुपए और चांदी का 4 जुलाई 2025 का कॉन्ट्रैक्ट एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 94,458 रुपए पर था।
बाजार विश्लेषकों के अनुसार सोने की कीमतों में कमी आने की वजह अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से जारी व्यापारिक तनाव में कमी आना है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। कॉमैक्स पर सोना 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,141.35 डॉलर प्रति औंस पर था। 22 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,500 डॉलर प्रति औंस के करीब थी।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान