नई दिल्लीः घरेलू सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 97,430 रुपये से लेकर 97,580 रुपये प्रति 10 ग्राम में कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी 1,00,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
सर्राफा बाजार के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोना 97,580 रुपये और 22 कैरेट सोना 89,460 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,430 रुपये और 22 कैरेट सोना 89,310 रुपये में कारोबार कर रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 97,480 रुपये है। जबकि, 22 कैरेट सोना 89,360 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। इनन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना 97,430 रुपये और 22 कैरेट सोना 89,310 रुपये प्रति 10 ग्राम में खरीदा जा रहा है। इसी प्रकार कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 97,430 रुपये और 22 कैरेट सोना 89,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव आज 97,580 रुपये है। जबकि 22 कैरेट सोना 89,460 रुपये में बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,480 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोना 89,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 97,580 रुपये में बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह तेलंगाना, ओडिशा और कर्नाटक के सर्राफा बाजार में भी सोने के भाव में आंशिक तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 97,430 रुपये में बिक रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम