Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सपाट लेकिन सकारात्मक शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 28 अंकों की बढ़त के साथ 82,335 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 55 अंकों की मजबूती के साथ 25,344 पर पहुंच गया। बाजार की शुरुआत भले ही सीमित दायरे में हुई, लेकिन मेटल और आईटी सेक्टर में खरीदारी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।
आज शुरुआती सत्र में मेटल और आईटी शेयरों ने बाजार को मजबूती दी। इसके साथ ही हेल्थकेयर, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कमोडिटीज, प्राइवेट बैंक और ऑटो सेक्टर भी हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। इन सेक्टर्स में स्थिर मांग और बेहतर आउटलुक के चलते निवेशकों ने खरीदारी को प्राथमिकता दी।
वहीं दूसरी ओर, रियल्टी, एनर्जी, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, इंडिया डिफेंस, ऑयल एंड गैस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े शेयरों में दबाव देखने को मिला। इन सेक्टर्स में मुनाफावसूली और सीमित खरीदारी के चलते सूचकांक लाल निशान में बने रहे।
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सकारात्मक रुझान देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 131 अंकों यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,322 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 34 अंकों यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,711 के स्तर पर पहुंच गया।
सेंसेक्स के प्रमुख गेनर्स में टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, एमएंडएम, ट्रेंट, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक शामिल रहे। वहीं इंडिगो, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एसबीआई के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी ज्यादातर जगहों पर तेजी का माहौल रहा। शंघाई, टोक्यो, हांगकांग और सोल के बाजार हरे निशान में कारोबार करते दिखे, जबकि जकार्ता बाजार में कमजोरी रही। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखा।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 2,549.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 4,222.98 करोड़ रुपये की खरीदारी की। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह ट्रेंड 2026 में भी जारी रह सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-12
90 दिनों के लिए सख्ती: Retail Petrol पंपों से थोक ईंधन खरीद पर रोक, सरकार ने जारी किए नए नियम
2026-06-12
पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद से शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 967 अंक उछला
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11
PLI Scheme में 22 नई कंपनियां शामिल, 2,339 करोड़ के निवेश से बनेंगे 36 हजार से ज्यादा रोजगार
2026-06-10
2026-06-10
2026-06-10
US-Iran Tension से तेल बाजार में हलचल, कच्चा तेल 1% चढ़ा; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबाव
2026-06-10
2026-06-10
2026-06-10
2026-06-10
GeM बना सरकारी खरीद का गेमचेंजरः 10 साल में 400 करोड़ से 5 लाख करोड़ का सफर
2026-06-09
2026-06-09
2026-06-09