मुंबईः बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप यानी बीसीजी ने बुधवार को एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि भारत, अमेरिका और मेक्सिको वैश्विक स्तर पर सबसे संतुलित वैश्विक क्षमता केंद्र यानी जीसीसी इकोसिस्टम के रूप में उभरे हैं। रिपोर्ट में एआई, विशेष रूप से जेनएआई, एनएलपी और एआई एजेंटों सहित एडवांस एआई इस्तेमाल मामलों को जीसीसी मैच्योरिटी के लिए अहम तथ्य के रूप में माना गया है।
बीसीजी की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में शीर्ष प्रदर्शन करनी वाली कंपनियां पायलेट से आगे बढ़कर कोर वर्कफ्लो में एआई को एम्बेड कर रही हैं, लेकिन अधिकांश जीसीसी अभी भी शुरुआती चरण के एक्सपेरीमेंट में फंसे हुए हैं। इस संबंध में बीसीजी की प्रबंध निदेशक और भागीदार श्रेयशा जॉर्ज ने कहा कि जीसीसी हमेशा इंजन रूम के रूप में कार्य करने में अच्छे रहे हैं। बदलते दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई एक नई स्पीड ले आया है, जिसके साथ जीसीसी बदलाव का नेतृत्व करने में सक्षम हुए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार पिछले 18 महीनों में 90 प्रतिशत से अधिक टॉप परफॉरमर्स ने एआई-लेड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का विस्तार किया है। यह ट्रेंड उद्योगों और भौगोलिक क्षेत्रों में बना हुआ है। नेतृत्व करने के लिए तैयार जीसीसी को इनोवेशन और प्रतिस्पर्धी लाभ को आगे बढ़ाने वाले क्षमता केंद्रों के रूप में अपनी भूमिकाओं को फिर से परिभाषित करना होगा। एआई को गहराई से एम्बेड करने और परिणामों का सह-स्वामित्व लेने वाले जीसीसी वैश्विक उद्यम परिवर्तन की अगली लहर को आकार देने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में हैं।
बीसीजी में प्रबंध निदेशक और वरिष्ठ भागीदार राजीव गुप्ता ने बताया कि दुनिया में आगे रहने वाली कंपनियों ने अपने ऑपरेटिंग मॉडल में रणनीतिक रूप से एआई को शामिल किया है, जो उद्यम स्तर पर एक महत्वपूर्ण अंतर पैदा करता है। अब लीडर्स का फोकस एक्सपेरिमेंट करने से बढ़कर कुछ बेहतर परिणामों को डिलीवर करने पर आ गया है। 90 प्रतिशत से अधिक टॉप परफॉर्म करने वाले जीसीसी अपने व्यवसायों में एडवांस एआई इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि दूसरी केवल 50 प्रतिशत कंपनियां ही एआई का इस्तेमाल कर रही हैं। इन कंपनियों के लिए अपने प्रतिस्पर्धियों से पीछे रह जाने का जोखिम बना हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान