मुंबईः ऑनलाइन मैट्रीमोनियल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी मैट्रिमोनी डॉटकॉम ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें जनवरी से मार्च तक की अवधि के दौरान कंपनी की आय और मुनाफे दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि मैट्रिमोनी डॉटकॉम का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 30.26 प्रतिशत कम होकर 8.18 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11.73 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था।
मैट्रीमोनी डॉटकॉम के आंकड़ों के मुताबिक मार्च महीने की तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली आय सालाना आधार पर 9.15 प्रतिशत गिरकर 108.32 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। इस अवधि में कंपनी का बिलिंग रेवेन्यू 114.8 करोड़ रुपए रहा है, जो कि वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के मुकाबले 5.3 प्रतिशत कम दर्ज किया गया है। यही नहीं, चौथी तिमाही के लिए कर-पहले मुनाफा (पीबीटी) 10.19 करोड़ रुपए दर्ज किया गया, जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 15.35 करोड़ रुपए से 33.61 प्रतिशत कम हो गया है। इसके अलावा जनवरी-मार्च तक की अवधि में ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय" यानी ईबीआईटीडीए 27.64 प्रतिशत कम होकर 12.3 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जो कि वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 17 करोड़ रुपए तक था। कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि कंपनी का ईबीआईटीडीए मार्जिन भी घटकर 10.8 प्रतिशत रह गया है, जो वित्त वर्ष 2024 में 14.2 प्रतिशत था। सेगमेंट आधार पर वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी के मैचमेकिंग बिजनेस से आय 9.10 प्रतिशत कम होकर 106.99 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, मैरिज सर्विसेज और अन्य से आय 12.49 प्रतिशत कम होकर 1.33 करोड़ रुपए हो गई है।
वित्त वर्ष 2025 की जनवरी से मार्च की तिमाही में कंपनी के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या भी कम होकर 2.5 लाख तक आ गई है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 9 प्रतिशत कम है। बोर्ड ने इक्विटी शेयरधारकों के लिए 5 रुपए प्रति शेयर के इक्विटी डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके बाद कारोबारी सत्र के नतीजों के बाद मैट्रिमोनी डॉटकॉम का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 509.90 रुपए पर बंद हुआ है। बता दें, मैट्रिमोनी डॉटकॉम भारतमैट्रिमोनी, कम्युनिटीमैट्रिमोनी और एलीटमैट्रिमोनी जैसे वैवाहिक प्लेटफॉर्म संचालन करती है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा