नई दिल्लीः एक्सिस बैंक ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद शुक्रवार को एक्सिस बैंक लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय शेयर सूचकांक (NSE) पर एक्सिस बैंक के शेयर 4.27 फीसदी की गिरावट के साथ 1110 रुपये के स्तर पर कारोबार करते नजर आए। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर एक्सिस बैंक के शेयर -4.55 प्रतिशत टूटकर 1107.05 पर ट्रेड कर रहे हैं।
एक्सिस बैंक का प्रदर्शन अधिकतर मामलों में उम्मीद के मुताबिक नहीं है। बैंक का नेट प्रॉफिट घटने के साथ ही एनपीए में बढ़ोत्तरी हो रही है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने जून की तिमाही के नतीजों को जानने के बाद एक्सिस बैंक के शेयरों के टारगेट प्राइस को घटा दिया है। इतना ही नहीं, फर्म ने इसकी रेटिंग भी घटा दी है। इस कारण शुक्रवार को बाजार खुलते ही एक्सिस बैंक के शेयर धड़ाम हो गये हैं। आज शुरुआती कारोबार में बैंक के शेयर 5 फीसदी से अधिक टूटे हैं। ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने एक्सिस बैंक के शेयरों का टारगेट प्राइस घटाकर 1400 रुपये की जगह 1180 रुपये कर दिया है।
नुवामा के अलावा जेपी मॉर्गन ने भी जून की तिमाही के आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद एक्सिस बैंक के शयरों की रेटिंग कम कर दी है। फर्म ने इसे 'ओवरवेट' से घटाकर 'न्यूट्रल' रेटिंग में बदल दिया है। मॉर्गन ने एक्सिस बैंक के टारगेट प्राइस को 1,315 रुपये से घटाकर 1,265 रुपये कर दिया है। बैंक का शुद्ध मुनाफा 3.8 प्रतिशत गिरकर 5,806.14 करोड़ रुपये तक आ गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 6,034.64 करोड़ रुपये था। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 11,515 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। जबकि, 2026 की पहली तिमाही में बैंक का शुद्ध ब्याज 0.8 प्रतिशत बढ़कर 13,560 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
अन्य प्रमुख खबरें
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03
Share Market में भारी बिकवाली: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, IT शेयरों ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
शेयर बाजार में भारी दबाव: वैश्विक अनिश्चितता से सेंसेक्स 508 अंक टूटा, निवेशकों की चिंता बढ़ी
2026-06-01