नई दिल्लीः अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश होने के बाद से लगातार यात्री विमानों में खामियां सामने आ रही हैं। इस वजह से विमानों की इमरजेंसी लैंडिग और फ्लाइट कैंसिल होने जैसी घटनाएं आम होती जा रही है। देश की दिग्गज विमान सेवा कंपनियों इंडिगो और एयर इंडिया ने मंगलवार को दिल्ली के यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की हैं। इसमें एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को बारिश के कारण घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है।
इंडिगो की ओर से 'एक्स' पर पोस्ट में कहा गया कि दिल्ली में बारिश के कारण ट्रैफिक अकसर धीमा हो जाता है। इस कारण हम सलाह देते हैं कि अगर आप एयरपोर्ट की ओर प्रस्थान कर रहे हैं, तो हमारे ऐप और वेबसाइट पर फ्लाइट का स्टेटस देखकर ही घर से निकलें। हमारी टीमें 24 घंटे ऑपरेशंस के स्थिर संचालन के लिए काम कर रही हैं। इसी प्रकार एयर इंडिया ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि दिल्ली में खराब मौसम की वजह से हमारी उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है और कुछ उड़ानें डायवर्ट की जा रही हैं। कृपया एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें। इससे पहले एक अन्य पोस्ट में एयर इंडिया ने ऐसी ही एडवाइजरी मुंबई के लिए जारी की थी। इससे पहले इंडिगो ने असम के विभिन्न शहरों को देश के अलग-अलग हिस्सों से जोड़ने के लिए नई उड़ानों का ऐलान किया था।
एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि 20 सितंबर को दिल्ली-जोरहाट मार्ग पर नई उड़ान की शुरुआत होगी। इसी दिन गुवाहाटी-सिलचर और गुवाहाटी-डिब्रूगढ़ मार्गों पर सुबह की दैनिक सेवा शुरू की जाएगी। वहीं, गुवाहाटी-नवी मुंबई फ्लाइट की शुरुआत विंटर शेड्यूल 2025 में की जाएगी। डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो यात्री बाजार हिस्सेदारी के आधार पर देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। अप्रैल में इंडिगो की यात्री बाजार हिस्सेदारी 64.1 प्रतिशत थी। वहीं, दूसरे नंबर पर एयर इंडिया समूह की बाजार हिस्सेदारी 27.2 प्रतिशत रही है। जबकि, स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी 2.6 प्रतिशत थी।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा