आनन्द अवस्थी वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने इंडिया वॉच टीवी चैनल से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की। लगभग 17 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्होंने टीवी100, खबर फास्ट टीवी चैनल सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, अपराध, पर्यावरण संरक्षण, विकास कार्यों और राजनीतिक गतिविधियों की प्रभावी रिपोर्टिंग की है। उन्होंने बाराबंकी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तहसील रिपोर्टर एवं जिला संवाददाता के रूप में कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। वृद्धा पेंशन, शिक्षा, जनसुविधाओं और ग्रामीण समस्याओं से जुड़े मामलों में उनकी रिपोर्टिंग लोगों के लिए मददगार साबित हुई है। मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की कवरेज में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है।