लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी का सबसे आधुनिक, चमक-दमक वाला और वीवीआईपी इलाका पिछले तीन दिनों से एक खौफनाक राज को अपने भीतर दबाए बैठा था। एक तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस की सबसे अभेद्य मीनार यानी 'पुलिस हेडक्वार्टर' (PHQ) की गगनचुंबी इमारत है, तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने वाला चमचमाता 'इकाना स्टेडियम'। इसी रसूखदार और हाई-प्रोफाइल इलाके के ठीक बीचों-बीच झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे अमले में हड़कंप मच गया है।
मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सबसे ज्यादा हैरान और विचलित करने वाली बात यह है कि जहां सूबे के कानून व्यवस्था की कमान संभालने वाले सबसे बड़े आला अफसर बैठते हैं, वहां से चंद कदमों की दूरी पर कई दिनों से एक इंसान का शव सड़ रहा था। मगर, हाईटेक होने का दम भरने वाली कमिश्नरेट पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
यह पूरी घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इकाना स्टेडियम मार्ग स्थित 'तीन चक्का गोल चौराहा' के पास की है। मुख्य सड़क, जहां से दिन-रात वीआईपी गाड़ियों का काफिला गुजरता है, वहां से महज 25 कदम की दूरी पर झाड़ियों में यह शव पड़ा हुआ था। चूंकि इस पूरे इलाके में इस समय बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट और निर्माण कार्य चल रहे हैं, इसलिए यहां सैकड़ों की तादाद में मजदूर, साइट इंजीनियर और कर्मचारी चौबीसों घंटे काम करते हैं। इसके अलावा सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी और ठेले-खोमचे वाले भी अपनी दुकानें सजाते हैं।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह लाश पिछले दो-तीन दिनों से उसी हाल में वहां पड़ी थी। रास्ते से गुजरने वाले राहगीर और वहां काम करने वाले मजदूर अक्सर उस दिशा में जाते थे। सड़ते हुए शव को देखकर लोग आपस में कानाफूसी भी करते थे। बदबू इतनी तेज थी कि वहां ठहरना मुश्किल था। इसके बावजूद, डर, कानूनी पचड़ों में न फंसने की चाहत और घोर लापरवाही के चलते किसी भी नागरिक ने स्थानीय पुलिस को इस बात की सूचना देने की जहमत नहीं उठाई। हर कोई आंखें मूंदकर वहां से गुजरता रहा।
इस पूरे मामले ने लखनऊ पुलिस की मुस्तैदी, गश्ती दावों और सुरक्षा तंत्र की पोल खोल कर रख दी है। गौरतलब है कि बीती 23 मई को इसी इकाना स्टेडियम में देश के सबसे बड़े क्रिकेट त्योहार यानी आईपीएल (IPL) का एक हाई-प्रोफाइल मुकाबला खेला गया था। मैच के मद्देनजर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल की तैनाती थी। जगह-जगह लोहे के बैरिकेड्स लगाए गए थे। खुद पुलिस कमिश्नर से लेकर तमाम आईपीएस अधिकारी सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। ड्रोन कैमरों से निगरानी हो रही थी। लेकिन अफसोस की बात देखिए, जिस स्टेडियम की बाउंड्री के बाहर हजारों खाकीधारी सुरक्षा का दंभ भर रहे थे, वहां लखनऊ इकाना स्टेडियम के पास शव पड़ा हुआ था। महज 500 मीटर की दूरी पर मौजूद यह लाश किसी भी पुलिसकर्मी या खुफिया इकाई की नजर में नहीं आई। इसे वीवीआईपी पुलिसिंग की एक बेहद गंभीर और शर्मनाक लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है।
जब पुलिस गहरी नींद में थी, तब 'इंडिया पब्लिक खबर' की टीम को इस लावारिस लाश की भनक लगी। मीडिया टीम ने तुरंत डीसीपी (दक्षिणी), डीसीपी (उत्तर) और सुशांत गोल्फ सिटी थाने को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पहले सीमा विवाद को लेकर एचसीएल और अहमामऊ चौकी के बीच थोड़ी उलझन हुई, लेकिन बाद में अहमामऊ चौकी इंचार्ज ने दलबल के साथ पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिसके लिए पुलिस आस-पास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-06
झांसी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 33 वाहनों पर कार्रवाई, दो खदान संचालकों को नोटिस
2026-06-06
जन-कल्याण और जन-जागरूकता अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
2026-06-06
Pilibhit: आबकारी इंस्पेक्टर पर सेल्समैन से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
2026-06-06
2026-06-06
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में एक की मौत, एक गंभीर
2026-06-06
पश्चिम बंगाल में CAA के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामलों की होगी जांच, स्पेशल सेल गठित
2026-06-06
महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन की मौत, बेटे का सदमे ने ले ली माता-पिता की जान
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
दिल्ली: छज्जूपुर में संदिग्ध हालात में पिता-बेटे की मौत, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
2026-06-06
शराब सेवन के मामले में हिमाचल प्रदेश अव्वल, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
Kota Mahant Murder: कोटा के चंद्रेसल मठ में महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोदकर हत्या
2026-06-06