लखनऊ, आज देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्म दिन मनाया जा रहा है। यह दिन भाजपाइयों के लिए काफी खुशियां लेकर आता है। आम आदमी का भी इस दिन से काफी जुड़ाव रहता है, क्योंकि श्री सिंह लखनऊ के सांसद हैं। देश के रक्षामंत्री हैं। इससे बड़ी खास बात यह है कि महापौर भी भाजपा की हैं और ज्यादातर राजनीति में बड़े लोगों के जन्म दिन पर बड़े संकल्प लिए जाते हैं। इस बार नगर को स्वच्छ रखने का निर्णय लिया गया है। आज सुबह से ही पूरे शहर में सफाई कर्मियों को फावड़ा और झाडू के साथ लगा दिया गया।
नगर आयुक्त और महापौर सुषमा खर्कवाल इसकी निगरानी करने निकलीं। महास्वच्छता अभियान में आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। हर दुकान के सामने डस्टबिन रखने के लिए कहा गया। राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर लखनऊ नगर निगम का विशेष महासफाई अभियान चला तो लोग चकित रह गए। महापौर ने कहा कि ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन सिंदूर के महानायक, भारत के रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लखनऊ नगर निगम द्वारा विशेष महासफाई अभियान आयोजित किया गया है। जोन पांच में सुबह नौ बजे के करीब बिजली विभाग से संबंधित इंद्रलोक कालोनी में नगर निगम की टीम थी। इसी दौरान महापौर और नगर आयुक्त भी निरीक्षण करने पहुंच गए।
स्थनीय लोगों ने सवाल उठाया कि महापौर के जाते ही टीम चली जाती है। महापौर खर्कवाल ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों, गलियों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई, कूड़ा निस्तारण और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सांसद राजनाथ सिंह केवल लखनऊ के ही नहीं बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उनके जन्मदिवस पर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाकर हम उन्हें सच्चा सम्मान दे सकते हैं। इस महासफाई अभियान की तैयारियों की जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने बताया कि लखनऊ के 110 वार्डों में 110 अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस महासफाई अभियान में नगर निगम के समस्त अपर नगर आयुक्त, चीफ इंजीनियर, सीटीएओ, जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अभियंत्रण विभाग के अभियंता और समस्त निगम अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण सक्रियता के साथ लगाए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03