पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के विकासखंड बरखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मकरंदपुर में मनरेगा के तहत फर्जी हाजिरी लगाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी वास्तविक कार्य के ही कागजों में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में न तो कोई निर्माण कार्य चल रहा है और न ही कोई सड़क या अन्य विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद मनरेगा के तहत लगातार मजदूरों की हाजिरी दर्ज की जा रही है। आरोप है कि रोजगार सेवक द्वारा कई दिनों से फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी पैसे का गबन किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल पंचायत स्तर पर चल रहा है और इसमें सचिव तथा प्रधान की मिलीभगत भी हो सकती है। उनका आरोप है कि कागजों में विकास कार्य पूरे दिखाए जा रहे हैं, जबकि वास्तविकता में गांव में कोई काम नहीं हो रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकारी योजनाओं में बड़े स्तर पर अनियमितता बरती जा रही है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी ग्राम पंचायत में तैनात सचिव रूपेश गंगवार से जुड़ा एक अन्य मामला भी सामने आया था, जिसमें गौशाला में खामियां पाई गई थीं। उस प्रकरण में जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर सचिव को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार को नया सचिव बनाकर चार्ज दिया गया, लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कार्रवाई के बाद भी पंचायत में भ्रष्टाचार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजगार सेवक द्वारा बिना काम कराए ही फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है, जिससे सरकारी धन का नुकसान हो रहा है।
इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लग सके।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03