पीलीभीतः गेहूं खरीद की धीमी गति और प्रशासन के कथित रवैये के विरोध में किसान संगठनों ने शुक्रवार को पूरनपुर कोतवाली का घेराव करने और सामूहिक गिरफ्तारी देने की घोषणा की है। किसानों ने इसे आर-पार की लड़ाई बताते हुए आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।
किसानों का आरोप है कि जिले की विभिन्न मंडियों और सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद लगभग ठप पड़ी है, जिसके कारण वे अपनी उपज बेचने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कई क्रय केंद्रों पर ताले लगे होने से स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे किसानों की आर्थिक परेशानी लगातार बढ़ रही है।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह और भाकियू (चंढूनी) के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने संयुक्त वीडियो जारी कर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा, जबकि दूसरी ओर जब किसान संगठन अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाते हैं तो उन्हें रोका जाता है और दबाव बनाया जाता है।
किसान नेताओं ने आरोप लगाया है कि प्रशासन लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का प्रयास कर रहा है और किसानों के प्रतिनिधियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति किसानों के साथ अन्याय है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
स्वराज सिंह ने स्पष्ट कहा कि अब किसान चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे हजारों की संख्या में किसान पूरनपुर कोतवाली पहुंचेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से गिरफ्तारी देंगे। उनका कहना है कि यह आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से होगा, लेकिन अब पीछे हटने का सवाल नहीं है।
संयुक्त किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। किसानों ने पुलिस और जिला प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी है और अपनी तैयारी पूरी रखने की बात कही है।
इस पूरे घटनाक्रम के चलते प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। पूरनपुर क्षेत्र में पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
गेहूं खरीद को लेकर यह विवाद अब जिले की राजनीति में भी गर्माहट पैदा कर रहा है। एक तरफ सरकार शत-प्रतिशत खरीद के दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ किसानों का यह विरोध जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रहा है। आने वाले दिनों में यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान
अयोध्या: भाजपा के स्थापना दिवस पर 'बूथ विजय' का संकल्प, स्वच्छता के साथ घर-घर पहुंचे दिग्गज
कूटरचित कागजात से कब्रिस्तान की जमीन बेचने का आरोप, एसएसपी से शिकायत
बठिंडा-श्रीगंगानगर ट्रैक पर मई से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
अष्टम पोषण पखवाड़ा की हुई शुरूआत, निकाली गई पोषण रैली
नाला खुदाई के नाम पर गरीबों के आशियाने टूटने पर हंगामा, समाधान की मांग