Nitish Kumar Rajyasabha Oath: करीब दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने शुक्रवार दोपहर को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। राज्यसभा के चेयरमैन और वाइस प्रेसिडेंट सी.पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में उन्हें राज्यसभा MP के तौर पर शपथ दिलाई। इस मौके पर राज्यसभा के नेता और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, जेडीयू और बीजेपी के नेता मौजूद थे।
इसके साथ ही बिहार में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव का प्रतीक है। दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य विधान परिषद के सदस्य थे, लेकिन राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने 30 मार्च को विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि अभी तक सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
बता दें कि नीतीश कुमार पिछले मार्च में बिहार से संसद के ऊपरी सदन के लिए चुने गए थे। वे करीब दो दशकों से बिहार की सत्ता के केंद्र में हैं। वे जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख भी हैं। 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के साथ ही नीतीश कुमार ने अपने नए राजनीतिक करियर की शुरुआत की। नीतीश कुमार ने शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे हिंदी में राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही अब वह वह केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे।
नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के साथ ही नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि दिल्ली लौटने के तुरंत बाद नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में नई सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद राज्य कैबिनेट भंग हो जाएगी। इसके बाद नए मुख्यमंत्री का चुनाव होगा। नए सीएम के साथ कैबिनेट को भी शपथ दिलाई जाएगी।
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि बिहार की नई राज्य सरकार का मुख्यमंत्री BJP से होने की संभावना है। एक डिप्टी सीएम के जेडीयू से होने की संभावना है। फिलहाल ये 15 अप्रैल के बाद ही पता चलेगा कि बिहार का अगल सीएम कौन होगा। नीतीश का दिल्ली दौरा अहम है। इस दौरे से वे न सिर्फ अपनी पिछली भूमिका खत्म कर रहे हैं, बल्कि एक नई शुरुआत भी कर रहे हैं। नीतीश कुमार पहली बार 1985 में विधायक बने थे। नीतीश कुमार कुल छह बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और रिकॉर्ड समय तक बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर भी शपथ ले चुके हैं। उन्होंने संसदीय लोकतंत्र के चारों सदनों: लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद में काम किया है।
गौरतलब है कि कई सीनियर नेता अभी राज्यसभा के सदस्य हैं। इनमें जेपी नड्डा, सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शरद पवार जैसे नेता शामिल हैं। शरद पवार ने सोमवार को 19 अन्य लोगों के साथ राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। सोमवार को ही महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से चुने गए दूसरे नेताओं ने भी राज्यसभा MP के तौर पर शपथ ली।
अन्य प्रमुख खबरें
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान
अयोध्या: भाजपा के स्थापना दिवस पर 'बूथ विजय' का संकल्प, स्वच्छता के साथ घर-घर पहुंचे दिग्गज
कूटरचित कागजात से कब्रिस्तान की जमीन बेचने का आरोप, एसएसपी से शिकायत
बठिंडा-श्रीगंगानगर ट्रैक पर मई से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
अष्टम पोषण पखवाड़ा की हुई शुरूआत, निकाली गई पोषण रैली
नाला खुदाई के नाम पर गरीबों के आशियाने टूटने पर हंगामा, समाधान की मांग