झांसीः उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में सुरक्षित और संरक्षित रेल संचालन को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। 25 मई को मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा लोको पायलट, लोको पायलट शंटिंग और सहायक लोको पायलटों के मार्गदर्शन हेतु “स्टेशन/यार्ड डायग्राम बुकलेट” का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नंदीश शुक्ला, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) शिवम श्रीवास्तव तथा मंडल परिचालन प्रबंधक उर्वशी उपस्थित रहे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस बुकलेट का मुख्य उद्देश्य रनिंग स्टाफ को स्टेशन और यार्ड में सुरक्षित शंटिंग कार्य के लिए आवश्यक तकनीकी एवं परिचालन संबंधी जानकारी सरल और व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से लोको पायलट, शंटिंग स्टाफ और सहायक लोको पायलटों को स्टेशन और यार्ड के ले-आउट, सिग्नल व्यवस्था, संचालन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं और सुरक्षा निर्देशों की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी।
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने इस अवसर पर कहा कि सुरक्षित रेल संचालन भारतीय रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें रनिंग स्टाफ की कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ-साथ संरक्षा मानकों को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
रेलवे प्रशासन का मानना है कि स्टेशन/यार्ड डायग्राम बुकलेट से रनिंग स्टाफ को परिचालन संबंधी जटिलताओं को समझने में आसानी होगी, जिससे शंटिंग कार्य अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा। इसके जरिए दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने और संचालन दक्षता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-06
झांसी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 33 वाहनों पर कार्रवाई, दो खदान संचालकों को नोटिस
2026-06-06
जन-कल्याण और जन-जागरूकता अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
2026-06-06
Pilibhit: आबकारी इंस्पेक्टर पर सेल्समैन से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
2026-06-06
2026-06-06
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में एक की मौत, एक गंभीर
2026-06-06
पश्चिम बंगाल में CAA के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामलों की होगी जांच, स्पेशल सेल गठित
2026-06-06
महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन की मौत, बेटे का सदमे ने ले ली माता-पिता की जान
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
दिल्ली: छज्जूपुर में संदिग्ध हालात में पिता-बेटे की मौत, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
2026-06-06
शराब सेवन के मामले में हिमाचल प्रदेश अव्वल, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
Kota Mahant Murder: कोटा के चंद्रेसल मठ में महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोदकर हत्या
2026-06-06